Home Blog फांसी लगाकर दी दी जान, आए थे बोर्ड में 63%…फर्स्ट डिवीज़न आने...

फांसी लगाकर दी दी जान, आए थे बोर्ड में 63%…फर्स्ट डिवीज़न आने के बाद भी छात्रा थी नाखुश,वजह हैरान करने वाली…

0

Committed suicide by hanging herself, got 63% in the board… Even after getting first division, the student was unhappy, the reason is surprising…

रायपुर में 12 की छात्रा ने सुसाइड कर ली। 12वी में नंबर कम आने से नाराज छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा का नाम वसुंधरा है। बोर्ड रिजल्ट के बाद से ही छात्रा परेशान थी।छात्रा को हमेशा अच्छे अंक मिलते थे, लेकिन बोर्ड में उसका परिणाम अच्छा नहीं आया था।
12वीं बोर्ड के नतीजे जारी होने के बाद छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्याकर ली। विधानसभा थाना क्षेत्र के संकरी गांव के किराना व्यवसायी केवल दास बारले की 17 वर्षीया बेटी वसुंधरा बारले ने इस साल 12वीं की परीक्षा दिलाई थी। जारी परिणाम में उसे 63% रिजल्ट मिला था। वह अपने क्लास में सर्वाधिक नंबर पाने वाली छात्रा थी। पर छात्रा अपने परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट थी। मिली जानकारी के अनुसार सभी कक्षाओं में उसके 80% से ज्यादा अंक आते थे पर इस बार अपेक्षानुसार परसेंट नहीं आने से वह तनाव में थी।
घटना विधानसभा थाने के ग्राम संकरी की बताई जा रही है।विधानसभा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आपको बता दे कि यह कोई पहला मामला नहीं है, जब बोर्ड परिणाम के बाद बच्चों ने खुदकुशी की है। इससे पहले जांजगीर में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी। बोर्ड परीक्षा के परिणाम से आहत बच्चे कोई गलत कदम ना उठाएं, इसे लेकर बोर्ड की तरफ से भी हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया था। बच्चों को समझाइस दी गई थी कि वो परिणाम से दुखी होकर कोई गलत कदम ना उठाएं। बावजूद इस तरह की घटनाएं रूक नहीं रही है।
19 मई को छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने अपने कमरे की छत के ग्रिल पर अपने दुपट्टे से फंदा बनाया और देर रात फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह जब छात्रा देर तक नहीं उठी तब घर वालों ने कमरे में जाकर देखा। छात्रा की लाश फंदे पर लटकते हुए मिली।
सूचना मिलकर पहुंची विधानसभा पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम करवा घरवालों को सौंप दिया है। वहीं हादसे के बाद घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Ro.No - 13672/156

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here