Home छत्तीसगढ़ गर्मी बढ़ते ही पानी की किल्लत से जूझते हुए ग्रामीण

गर्मी बढ़ते ही पानी की किल्लत से जूझते हुए ग्रामीण

0

 

मस्तूरी- गर्मी बढ़ते ही लोगो के सामने पेय जल की किल्लत बढ़ जाती है। वाटर लेवल नीचे चला जाता है लिहाजा हैंड पम्प से पानी आना बंद हो जाता है। ऐसे भीषण गर्मी में पेय जल लोगो के लिए चुनौती बन गया है।

Ro.No - 13672/156

वही जल जीवन मिशन योजना के आने से लोगो मे उत्साह था लेकिन तकरीबन साल भर भीत जाने के बाद भी PHE विभाग एवं उसके ठेकेदार आज तक कार्य पूरा नही कर सके है। जिले भर के अधिकांश जगहो पर पानी की सप्लाई नही हो पा रहा है,ठेकेदार आधा अधूरा काम छोड़ कर भाग गए है। कही अधूरा टंकी,कही पाईप नही है,कही प्लेटफार्म नही तो कही नल से टोटी ही नहीं है। इसके बावजूद PHE विभाग के जिम्मेददार अधिकारी इस ओर ध्यान देने से परहेज कर रहे है।

ऐसा ही एक मामला मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम विद्याडीह से सामने आया है जहां साल भर बीत जाने के बाद भी पानी की सप्लाई नही हुआ है। यहां लोग समूह बना कर निजी बोर के माध्यम से पानी पीते है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां तकरीबन 8 निजी बोर है जिसे ग्रामीणों ने समूह बना कर पैसा लगा कर पानी पीते है वही तकरीबन 40 प्रतिशत लीगो के पास बोर की सुविधा नही है। जिन्हें हर रोज पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण जन नदी के पानी पीने को मजबूर है। महिलाएं दूर से अपने जीवन यापन करने के लिए पानी लेकर आते है।

पीएचई विभाग को ठेकेदार से इतना मोह क्यों
पीएचई विभाग के ठेकेदार द्वारा मस्तूरी क्षेत्र के दर्जनों ग्रामों में ठेका ले रखा है
जैसे की मस्तूरी, वेद परसदा, कोसम डीह, हिर्री सहित कई ग्रामों में विभाग के द्वारा ठेका ले रखा है लेकिन आज तक कहीं भी कार्य को पूर्ण नहीं किया गया है ना ही पानी की सप्लाई हो रही है पता नहीं विभाग को इस ठेकेदार से इतना मोह एवं मेहरबानी क्यों है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here