Home Blog Kaun Hai Mahjabeen Kotwala: मुनव्वर की दूसरी पत्नी कौन हैं? जानिए महजबीं...

Kaun Hai Mahjabeen Kotwala: मुनव्वर की दूसरी पत्नी कौन हैं? जानिए महजबीं के बारे में सबकुछ

0

Kaun Hai Mahjabeen Kotwala: Who is Munawwar’s second wife? Know everything about Mahjabeen

स्टैंड-अप कॉमेडियन और रियलिटी शो ‘लॉक-अप’ और ‘बिग बॉस 17’ के विजेता मुनव्वर फारूकी इन दिनों चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। इस बार उनके चर्चे उनके शो की वजह से नहीं, बल्कि उनकी दूसरी शादी के कारण हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें उनके दूसरे निकाह की बात कही जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि मुनव्वर ने अपने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के बीच दूसरा निकाह किया है।
इसके साथ ही, 26 मई को उन्होंने एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन भी किया था। मुनव्वर फारूकी की दूसरी शादी की खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है, जिसके बाद वे मुनव्वर और उनकी पत्नी की एक झलक पाने और उस लड़की के बारे में जानने के लिए उत्सुक हो गए हैं। फिलहाल मुनव्वर ने अपनी शादी को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है और न ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इस बारे में कोई पोस्ट या स्टोरी शेयर की है।

Ro.No - 13672/156

मुनव्वर की दूसरी पत्नी कौन हैं?

NBT में छपी खबरों के अनुसार, मुनव्वर की दूसरी पत्नी का नाम महजबीन कोटवाला है। वह मेमन समुदाय से ताल्लुक रखती हैं और पेशे से मेकअप आर्टिस्ट हैं। महजबीन मुंबई सेंट्रल के अगरीपारा इलाके में रहती हैं। हालांकि, उनका कोई आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं मिला है। नवभारत टाइम्स के अनुसार, महजबीन तलाकशुदा हैं और एक 10 साल की बेटी की मां हैं। यह मुनव्वर और महजबीन दोनों की दूसरी शादी है। मुनव्वर की पहली शादी से उनका एक बेटा मिकाइल भी है।

26 मई को रिसेप्शन पार्टी का आयोजन

नवभारत टाइम्स के मुताबिक, मुनव्वर फारूकी की दूसरी शादी की खबर सोमवार को अचानक सामने आई, जिसने सभी को चौंका दिया। बताया जा रहा है कि मुनव्वर ने करीब 10-12 दिन पहले अपने करीबी रिश्तेदारों के बीच निकाह किया था और 26 मई, रविवार को आईटीसी ग्रैंड मराठा में रिसेप्शन पार्टी रखी थी, जिसमें हिना खान भी शामिल हुई थीं। हालांकि, इन खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।
महजबीन कोटवाला के नाम से हाल ही में एक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया गया है, जिसमें एक तस्वीर पोस्ट की गई है। इस तस्वीर में लड़की के हाथ में मेहंदी लगी हुई है और उसने एक शख्स का हाथ पकड़ा हुआ है। दोनों के हाथों में शादी की अंगूठी नजर आ रही है। दुल्हन सफेद कपड़ों में और शख्स ब्लैक एंड व्हाइट सूट में दिखाई दे रहे हैं, लेकिन तस्वीर में किसी का चेहरा स्पष्ट नहीं है। इसके अलावा, अकाउंट की इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं।

महजबीन और मुनव्वर का निकाह

रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टेंडअप कॉमेडियन मुनव्वर ने मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला से 20-26 मई के बीच शादी की है। उनकी शादी का एक बैनर पोस्टर की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर सामने आई थी जिसमें मुनव्वर और महजबीन के नाम का पहला अक्षर M लिखा हुआ था। इसके अलावा खबरें थी कि उन्होंने मुंबई के आईटीसी मराठा होटल में अपने परिवार और करीबियों के बीच दूसरी बार निकाह पढ़ा है। अब तक दोनों ने ही इस शादी को कन्फर्म नहीं किया है और ना ही उन्होंने अपनी शादी की कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। लेकिन हाल ही में मुनव्वर और महजबीन की साथ में एक तस्वीर वायरल हो रही है।

पहली बार साथ दिखे कपल

सोशल मीडिया पर सामने आई इन तस्वीरों में मुनव्वर फारुकी और महजबीन कोटवाला केक काटते दिख रहे हैं। न्यूली ब्राइड महजबीन ने लैवेंडर कलर का शरारा सूट पहना है और मुनव्वर वाइट शर्ट-पैंट में कैजुअल लुक में दिख रहे हैं। फोटो में दोनों मुस्कुराते हुए कैमरा के लिए पोज कर रहे हैं। फोटोज से ऐसा लग रहा है कि दोनों अपनी शादी का जश्न मना रहे हैं। बिग बॉस 17 विनर की शादी की ये तस्वीर सामने आने के बाद फऐंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।

कौन है महजबीन कोटवाला?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महजबीन कोटवाला मेमन समुदाय से हैं जो पेशे से एक मेकअप आर्टिस्ट हैं। वह मुंबई के अग्रीपाड़ा, साउथ मुंबई में रहती हैं। रिपोर्ट्स हैं कि माहजबीन तलाकशुदा हैं और उनकी 10 साल की बेटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here