Home धर्म जानिए आज का दिन कैसा रहेगा आपका?

जानिए आज का दिन कैसा रहेगा आपका?

0

मेष राशि : राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। जीवन में चल रही उलझन में थोड़ी कमी आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

वृषभ राशि : बुध, गुरु, सूर्य, शुक्र की युति के कारण प्रयास फलीभूत होंगे। रिश्तों में निकटता आएगी। दांपत्य जीवन में रिश्ते अच्छे होंगे।

Ro.No - 13672/156

मिथुन राशि : पारस्परिक सहयोग से सफलता मिलेगी। समाज में सम्मान में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

कर्क राशि : पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। शिक्षा में सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास सार्थक सिद्ध होगा। दिल की कम सुनो और दिमाग की ज्यादा।

सिंह राशि : उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन उथल-पुथल हो सकती है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। गुस्से पर नियंत्रण रखें।

कन्या राशि : विरोधी परास्त होंगे। उपहार या सम्मान मिलने के योग हैं। रिश्तो में मजबूती आएगी।

तुला राशि : आध्यात्मिक साधना सार्थक हो सकती है।दांपत्य जीवन सुख में रहेगा। किसी मित्र अथवा रिश्तेदार की वजह से तनाव मिल सकता है।

वृश्चिक राशि : संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान वृद्धि हो सकती है। ऑफिस में आपके सहयोगी अथवा आपके अधिकारियों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे।

धनु राशि : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परंतु व्यावसायिक जीवन में प्रयास फलीभूत होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वालों को सम्मान मिलेगा।

मकर राशि : बहु प्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शिक्षा क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जमीन से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि : भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। घर परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। किसी मित्र तुम्हारे रिश्तेदार के कारण मन परेशान हो सकता है।

मीन राशि : किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। घर में किसी का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। भाई बहन का सहयोग मिलेगा। गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here