‘Mr. and Mrs. Mahi’ became the biggest opener of Rajkumar Rao’s career and earned a lot on the first day.
राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर स्टारर ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म थी. क्रिकेट और रोमांस के तड़के वाली इस फिल्म का खूब प्रमोशन किया गया था. काफी हाईप के बीच ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इस फिल्म को दर्शकों से बेहद पॉजिटिव रिस्पॉनस मिला है और इसने दमदार ओपनिंग की है. चलिए यहां जानते हैं ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ ने रिलीज के पहले दिन कितना कलेक्शन किया है.
‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ ने रिलीज के पहले दिन कितनी की कमाई?
‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ काफी उम्मीदों के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म में राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर ने लीड किरदार निभाया है. इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू मिला है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की काफी तारीफ हो रही है. खासतौर पर राजकुमार और जाह्नवी की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया है. रिलीज के पहले दिन इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में काफी भीड़ नजर आईं और इसी के साथ ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ ने काफी शानदार ओपनिंग की है. वहीं अब फिल्म की रिलीज के पहले दिन की कमाई के आंकड़े आ गए हैं. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के ओपनिंग डे कलेक्शन के आंकड़े शेयर किए हैं.
एडवांस बुकिंग में हुई बंपर कमाई
राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की मिस्टर एंड मिसेज माही क्रिकेट पर आधारित है और भारत में इस वक्त क्रिकेट का माहौल चल रहा है. आईपीएल खत्म होने के बाद अब टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी है. ऐसे में क्रिकेट पर आधारित यह फिल्म लोग पसंद कर रहे हैं. मिस्टर एंड मिसेज माही ने एडवांस बुकिंग में छप्परफाड़ कमाई की थी.
फिल्म रिलीज होने के दो घंटे पहले तक तीन नेशनल चेन में करीब 1.5 लाख टिकट बिके थे. अब यह आंकड़ा दो लाख पार कर चुका होगा. वहीं अब ओपनिंग डे पर मेकर्स की बल्ले-बल्ले हो रही है. सिर्फ इतना ही नहीं मिस्टर एंड मिसेज माही के जरिए राजकुमार राव ने अपनी ही फिल्म श्रीकांत के पहले दिन के कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
ओपनिंग डे पर मिस्टर एंड मिसेज माही का कलेक्शन
मिस्टर एंड मिसेज माही का क्रेज दर्शकों में खूब देखा जा रहा है. सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड की मानें तो फिल्म ने शाम 10:30 बजे तक 7.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये आंकड़े सुबह तक बदल सकते हैं. जो कि ‘श्रीकांत’ के पहले दिन के कलेक्शन से ज्यादा है. ‘श्रीकांत’ का ओपनिंग डे कलेक्शन 2.05 करोड़ रुपये था.
बता दें कि 40 करोड़ के छोटे से बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन ठीक कमाई की है. आज सिनेमा लवर्स डे है ऐसे में फिल्म के टिकट 99 रुपये में हैं, तो मिस्टर एंड मिसेज माही को इसका भी फायदा मिलता दिख रहा है.
ट्रेड एनालिस्ट ने की बढ़िया परफॉर्मेंस की भविष्यवाणी
माना जा रहा है कि मिस्टर एंड मिसेज माही बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कलेक्शन करेगी. वहीं ट्रेड एनालिस्ट का कहना है कि वर्ड ऑफ माउथ अच्छा है तो शाम तक और वीकेंड में फिल्म की कमाई में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. क्योंकि इसके साथ कोई भी बड़ी फिल्म इस हफ्ते रिलीज नहीं हो रही है. अगर मिस्टर एंड मिसेज माही टिकट खिड़की पर बढ़िया परफॉर्म करती है तो ओपनिंग डे का कलेक्शन 6-7 करोड़ के आसपास रहने की उम्मीद है.



