नारायणपुर-जिले के अबूझमाड़ में फिर से दिखी माड़ के विकास और आदिवासियों के उत्थान के विरुद्ध नक्सलियों की बौखलाहट। मसपुर से आगे होराडी के तरफ सड़क बनते ही अगले ही दिन नक्सलियों ने मसपूर गांव के एक ग्रामीण की हत्या की।
दिनांक ०२/०६/२०२४ को ग्राम मसपुर में रात लगभग ९-१० बजे होरादी की ओर से लगभग १५-२० सशस्त्र वर्दीधारी महिला पुरूष नक्सली आये,मृतक शालुराम पोटाई उम्र 45 वर्ष पिता स्वर्गीय मूराराम पोटाई के घर को चारों तरफ घेर लिये उसके घर अंदर वह खाना खा रहा था,उसे घसीटते हुए बाहर लाए और हत्या कर होरादी की ओर चले गये।नक्सलियों ने घटनास्थल पर कुतुल एरिया कमेटी का पर्चा फेंका।
2 महीने पहले खुला था मसपुर विकास एवं सुरक्षा कैंप। कैंप खुलने के बाद सड़क सोनपुर से आगे मसपुर गांव तक पहुंच गई थी। मेटानार नाला में पुल निर्माण भी भी कर दिया गया है। दो दिनों पहले मसपुर से आगे होराड़ी तक सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था।
विकास के कार्य को रोकने के लिए और मासूम ग्रामीणों में डर का माहौल कायम रखने के नक्सलियों ने की मासूम ग्रामीण की हत्या।



