Three people died when an uncontrolled motorcycle went off the road
रायगढ़ जिले के पूर्वांचल स्थित ग्राम शकरबोगा सांपखार कनकतोरा ओडिसा मार्ग पर झरिया के पास देर रात कनकतोरा ओडिसा से वापस आ रहे एक ही मोटर साइकिल पर सवार तीन लोगो की डेड बॉडी मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। चक्रधर नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए तीनो शवों को रायगढ़ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तीनो व्यक्ति इंडस सिनर्जी लिमिटेड के केंटीन के कर्मचारी है जो ठेकेदार रजत के अंडर में काम करते हैं।
। इनमे से दो सारंगढ़ जिले के है तो एक रायगढ़ के लैलूंगा क्षेत्र का निवासी है । कंपनी के ठेकेदार रजत घटना स्थल पर पहुंच कर मिडिया को बताया की परिजनों को सूचित कर दिया है । पुलिस विवेचना अधिकारी रवि किशोर साय ने बताया कि तीनो शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ये तीनो एक ही मोटर साइकिल हीरो एचएफ डीलक्स क्रामंक CG 13AW 6548 में सवार थे।
ग्रामीणों की माने तो इस रास्ते पर अक्सर एक्सीडेंट होते देखा जा रहा है ।रायगढ़ सहित आस पास के लोग इसी रास्ते से कनकतोरा के पास शराब दुकान जाते है ,चूंकि वहा छत्तीसगढ़ की अपेक्षा सस्ता मिलता है।



