Home Blog पुलिस ने हिरासत में लिया, मर्डर केस में जुड़े होने का है...

पुलिस ने हिरासत में लिया, मर्डर केस में जुड़े होने का है आरोप कन्नड एक्टर दर्शन थूगुदीपा को

0

Police took Kannada actor Darshan Thoogudeepa into custody, he is accused of being involved in a murder case

फेमस कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा को हत्या के एक मामले में उनके कथित संबंध को लेकर बेंगलुरु पुलिस ने कामाक्षीपाल्या में हिरासत में ले लिया है. उन्हें मैसूर में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और अब उन्हें बेंगलुरु लाया जा रहा है. हत्या के एक केस में एक आरोपी ने दर्शन के नाम का खुलासा किया है और पुलिस ने उसी पर कार्रवाई की है. आरोप है कि दर्शन लगातार आरोपियों के संपर्क में था.

Ro.No - 13672/156

क्या है मामला?

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु सिटी पुलिस ने मंगलवार सुबह कन्नड़ एक्टर दर्शन थूगुदीपा और उनके नौ सहयोगियों को हत्या के एक मामले में हिरासत में लिया है.पुलिस के मुताबिक, ये कार्रवाई चित्रादुर्गा के रेनुकास्वामी नाम के एक शख्स की हत्या के केस में की गई है. स्वामी चित्रदुर्ग में एक मेडिकल शॉप में असिस्टेंट थे और हाल ही में उनकी शादी हुई थी. पुलिस के मुताबिक चित्रदुर्ग से मृतक का पहले अपहरण किया गया और शहर के पश्चिमी भाग कामाक्षीपाल्या में उनकी हत्या कर दी गई. उसका शव एक नाले से बरामद किया गया था और उस पर शारीरिक चोटों के निशान थे, जिससे यह हत्या का मामला होने की पुष्टि हुई थी.

दर्शन एक्टिंग करियर

बता दें कि दर्शन के एक्टिंग करियर की शुरुआत 197 में फिल्म ‘महाभारत’ से हुई थी.इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में सपोर्टिंग रोल निभाए और फिर उन्होंने लीड हीरो के तौर पर काम किया. दर्शन ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं. इनमें नम्मा प्रितिया रामू, कलासीपाल्या, गाजा, करिया, नवग्रह, सारथी, बुलबुल जैसी फिल्में शामिल हैं. उन्हें क्रांतिवीरा संगोल्ली रायन्ना के लिए कर्नाटक स्टेट फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है.

विस्तृत जानकारी का इंतजार

बेंगलुरु पुलिस आयुक्त बी. दयानंद ने कहा है, ‘9 जून को बेंगलुरु पश्चिम डिवीजन के कामाक्षीपाल्या पुलिस स्टेशन की में दर्ज एक हत्या के मामले में कन्नड़ फिल्म उद्योग के एक अभिनेता को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। अभी तक विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है और मामले की जांच की जा रही है’।

10 लोगों से हो रही पूछताछ

पुलिस आयुक्त बी. दयानंद ने आगे कहा है, ‘चित्रदुर्ग के रेणुकास्वामी (33) मामले में पीड़ित हैं। इस केस में करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। विस्तृत जानकारी आनी अभी बाकी है’।

आरोपी के संपर्क में थे दर्शन

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रेणुकास्वामी नामक व्यक्ति ने अभिनेता की पत्नी को अश्लील संदेश भेजे थे।अभी 10 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा रही है। बेंगलुरु पुलिस ने कहा, “CCTV की जांच की गई और पीड़ित की पहचान चित्रदुर्ग के रेणुकास्वामी के रूप में हुई।”पुलिस ने बताया कि हत्या के मामले में एक आरोपी ने दर्शन का नाम लिया है और पुलिस उसी के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

क्या बोले पुलिस कमिश्नर?

बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर बी. दयानंदा ने बताया है, ‘9 जून को बेंगलुरु पश्चिम डिवीजन के कामाक्षीपाल्या पुलिस स्टेशन में दर्ज एक हत्या के मामले के संबंध में, कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेताओं में से एक एक्टर दर्शन को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है और रेणुकास्वामी मर्डर के मामले की जांच की जा रही है, चित्रदुर्ग निवासी रेणुकास्वामी (33) पीड़ित हैं, इस मामले में लगभग 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

कौन हैं रेणुकास्वामी ?

रेणुकास्वामी चित्तदुर्ग में एक मेडिकल शॉप में काम कर अपनी जिंदगी जी रहा था और हाल ही में उसकी शादी हुई थी. वहीं, रेणुकास्वामी को चित्रदुर्ग से अगवा कर लिया था और फिर शहर के पश्चिमी हिस्से कामाक्षीपाल्या में उसका शव मिला था, जिसके बाद से यह जांच जारी है और पुलिस अब इस मामले को गंभीरता से ले रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here