Home Blog MP Mohan Cabinet: किसानों को बिजली सब्सिडी और प्रमोशन वाले पदों को...

MP Mohan Cabinet: किसानों को बिजली सब्सिडी और प्रमोशन वाले पदों को सीधी भर्ती से भरे जायेंगे..CM मोहन कैबिनेट में बड़े निर्णय, 46491 नए पदों पर होगी भर्ती,

0

MP Mohan Cabinet: Electricity subsidy to farmers and promotion posts will be filled through direct recruitment..Big decisions in CM Mohan Cabinet, 46491 new posts will be recruited,

भोपाल। सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में कई अहम्कि फैसलों पर मुहर लगाईं गई। मीटिंग में किसानों को बिजली सब्सिडी, डॉक्टरों की सीधी भर्ती और प्रमोशन के प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मंजूरी दी गई। कैबिनेट मीटिंग से पहले सीएम यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर मंत्री परिषद की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दीं। मंत्री परिषद के सदस्यों ने भी प्रदेश की लोकसभा सीटों पर आए परिणामों के लिए मुख्यमंत्री को भी बधाई दी। नीचे देखें कैबिनेट के फैसले…
स्वास्थ्य विभाग में 46451 नवीन पदों भर्तियां होंगी। तृतीय श्रेणी चतुर्थ श्रेणी और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए भर्ती निकाली जाएगी। स्वास्थ्य विभाग में 1214 पदों पर भर्ती होगी, जिसमें से 607 पदों पर सीधी भर्ती और 607 पद चयन परीक्षा से भरे जाएंगे। स्वास्थ्य संस्थानों में डाक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए एक बार पदोन्नति के आधे पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरने के प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। स्वास्थ्य संस्थानों में डाक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए एक बार पदोन्नति के आधे पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरने के प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।
मोहन कैबिनेट बैठक में बिजली के घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं को 24,420 करोड रुपये का अनुदान देने का निर्णय लिया गया। बिजली घरेलू उपभोक्ताओं को 6000 करोड़ की सब्सिडी, किसानों को 13000 करोड़ की सब्सिडी, जबकि एससी एसटी वर्ग को 5000 करोड़ की सब्सिडी मिलेगी। किसानों को सोलर एनर्जी पंप लगाने पर छूट दी जाएगी।

Ro.No - 13672/156

बिजली पर सब्सिडी भी मंजूरी

दरअसल, कैबिनेट की मीटिंग के बाद नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फैसलों के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने साल 2024-25 के लिए लागू विद्युत दरों में शासन ने सब्सिडी देने का निर्णय लिया है। इससे शासन पर 24,420 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ आएगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को आयोग की तरफ से निर्धारित दरों पर ही विद्युत दी जाएगी। कैबिनेट के फैसले के अनुसार घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को छह हजार करोड़ रुपए की सब्सिडी दी जाती है। किसानों को 13 हजार करोड़ और एससी-एसटी को 5 हजार करोड़ की सब्सिडी मंजूर की गई है।

607 प्रमोशन के पदों पर सीधी भर्ती

इसके साथ ही कैबिनेट ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े एक और फैसले को मंजूरी दी है। इसके अंतर्गत विशेषज्ञ डॉक्टरों के पदों पर 607 भर्तियां होंगी। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत अलग-अलग विभागों में प्रमोशन के 1214 पद रिक्त हैं। इनमें 50 फीसदी अब सीधी भर्ती होगी।

स्वास्थ्य विभाग में अब नौकरियों की भरमार

वहीं, मोहन कैबिनेट ने लोक एवं स्वास्थ्य विभाग में मानकों के अनुसार 46,491 नए पद सृजित किए हैं। इनमें तृतीय श्रेणी, चतुर्थ श्रेणी और पैरामेडिकल स्टॉफ के 46491 नए पद हैं। इन पदों पर भर्ती के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार आएगा।

गोवंश के लिए भी निर्णय

इसके साथ ही सरकार ने गोवंश को लेकर बड़ा फैसला किया है। इस साल को गोवंश रक्षा वर्ष घोषित किया गया है। सड़क पर घूमने वाले गायों को गोवंश को गौशाला तक पहुंचाना। उनका इलाज करवाना, यह प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही प्रदेश की गौशालाओं को उन्नत किया जाएगा।
गौरतलब है कि एमपी के शासकीय और स्वशासी मेडिकल कॉलेजों में आउटसोर्स से कर्मचारी रखने की अनुमति दी गई है। इसके लिए मापदंड भी तय किए गए हैं। इनमें सफाई कर्मी, मल्टीपर्पज स्टॉफ, जनरल ड्यूटी अटेंडेंट होंगे। साथ ही प्रदेश के तीन विश्वविद्यालयों को वित्तीय सहायता की मंजूरी दी गई है। साथ ही नए पद भी सृजित किए गए हैं। इनमें रानी अवंतिबाई लोधी विश्वविद्यालय, क्रांतिवीर तात्याटोपे विश्वविद्यालय और गुना में नवीन विश्वविद्यालय है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here