On the instructions of MLA Shri Netam, the problem of leakage in the main road of the city was resolved
उत्तर बस्तर कांकेर, 12 जून 2024/ कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम द्वारा लगातार विभिन्न क्षेत्रों का सघन दौरा कर आम लोगों की समस्याओं से अवगत हो रहे हैं और उनके सार्थक प्रयासों एवं निरंतर सक्रियता से क्षेत्र के आम नागरिकों के विभिन्न समस्याओं का त्वरित निराकरण हो रहा है। उनके द्वारा समस्याओं के निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित कर सभी आवश्यक कार्यालयीन प्रक्रियाओं का समय पर पूर्ण करवाकर स्वयं उपस्थित होकर कार्य करवा रहे हैं। इसी क्रम में विधायक श्री नेताम के प्रयासों से आज शहर के मुख्य मार्ग में लीकेज की समस्या से शहरवासियों को राहत मिली है। उल्लेखनीय है कि विगत लगभग 15-20 दिनों से एलआईसी के सामने एवं कलेक्ट्रेट तिराहा पर मुख्य मार्ग में पुरानी लाइन से लीकेज की शिकायत बनी हुई थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए विधायक श्री नेताम द्वारा कुछ दिवस पूर्व उक्त स्थल का निरीक्षण किया गया एवं तत्काल उसे ठीक करवाने के लिए पीडब्ल्यूडी एवं नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया गया था। विधायक के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुए नगर पालिका के अमले द्वारा मुख्य मार्ग पर दोनों स्थानों के लीकेज को आज रिपेयर करवाया गया।



