Home Blog खास फीचर पेश किया गूगल मीट ने यूजर्स के लिए पहले से...

खास फीचर पेश किया गूगल मीट ने यूजर्स के लिए पहले से बेहतर और फुल एचडी क्वालिटी में रिकॉर्ड होंगे अब वीडियो

0

Google Meet introduced a special feature for users, now videos will be recorded in better and full HD quality

गूगल मीट (Google Meet) का इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी आपका दिल खुश कर सकती है। गूगल मीट ने अपने यूजर्स के लिए एक नया अपडेट जारी किया है।
प्लेटफॉर्म के लिए नया अपडेट रिकॉर्डेड मीटिंग की क्वालिटी से जुड़ा है। कंपनी ने गूगल मीट के लिए रिकॉर्डेड मीटिंग की क्वालिटी को बेहतर कर दिया है।
ऐसे में यूजर को शार्पर विजुअल और रीड किए जाने वाले कंटेंट की जरूरत होती है। इस अपडेट के साथ 1080p कैमरा वाले डिवाइस के साथ फुल एचडी वीडियो सपोर्ट की सुविधा मिलती है। अब एचडी कैमरा वाले डिवाइस के साथ मीटिंग के पार्टिसिपेंट क्लीयर वीडियो कॉल कर सकेंगे।
गूगल मीट का नया फीचर डिफॉल्ट इनेबल मिलेगा। इसके अलावा, सेटिंग्स मेन्यू में इस फीचर को चेक किया जा सकेगा। एचडी वीडियो ट्रांसमिशन की सुविधा रिकॉर्डिंग एनेबल होने पर भी काम करेगी। इसके अलावा, अगर मीटिंग का दूसरा पार्टिसिपेंट यूजर की फीड पर 1080p पिन करे तो एचडी वीडियो ट्रांसमिशन की सुविधा मिलेगी।

Ro.No - 13672/156

वीडियो क्लाविटी हुई पहले से बेहतर

जहां पहले, रिकॉर्डेड मीटिंग के लिए 720p वीडियो क्वालिटी की सुविधा मिलती थी। वहीं, अब यह बढ़ाकर 1080p कर दी गई है।

दरअसल, इससे पहले बहुत से गूगल मीट यूजर्स को रिकॉर्डेड मीटिंग की क्वालिटी को लेकर परेशानी आती थी। कई मौकों पर रिकॉर्डेड मीटिंग की जरूरत प्रजेंटेशन और फ्यूचर रेफरेंस के लिए पड़ती है।
ऐसे में यूजर को शार्पर विजुअल और रीड किए जाने वाले कंटेंट की जरूरत होती है। इस अपडेट के साथ 1080p कैमरा वाले डिवाइस के साथ फुल एचडी वीडियो सपोर्ट की सुविधा मिलती है।
अब एचडी कैमरा वाले डिवाइस के साथ मीटिंग के पार्टिसिपेंट क्लीयर वीडियो कॉल कर सकेंगे।

नया फीचर कैसे करेगा काम

गूगल मीट का नया फीचर डिफॉल्ट इनेबल मिलेगा। इसके अलावा, सेटिंग्स मेन्यू में इस फीचर को चेक किया जा सकेगा। एचडी वीडियो ट्रांसमिशन की सुविधा रिकॉर्डिंग एनेबल होने पर भी काम करेगी।
इसके अलावा, अगर मीटिंग का दूसरा पार्टिसिपेंट यूजर की फीड पर 1080p पिन करे तो एचडी वीडियो ट्रांसमिशन की सुविधा मिलेगी।

मीट पर मिलता है अडैप्टिव ऑडियो फीचर

मालूम हो गूगल के इस वीडियो कॉन्फ्ररेंसिंग ऐप पर अडैप्टिव ऑडियो फीचर की सुविधा हाल ही में पेश हुई है। अडैप्टिव ऑडियो फीचर के साथ ऑडियो स्ट्रीम को मैनेज करता है।
गूगल मीट एक ही लोकेशन पर मल्टीपल डिवाइस को डेटेक्ट करने के साथ सभी डिवाइस के माइक्रोफोन सिंक कर देता है। इस फीचर के साथ क्लियर, इको-फ्री ऑडियो की सुविधा मिलती है।

ऑडियो कॉल के साथ स्क्रीन शेयरिंग भी

व्हाट्सऐप Google Meet और जूम को कड़ी टक्कर देने के लिए धांसू फीचर लाया है। इस नए अपडेट के साथ अब यूजर्स ऑडियो कॉल के दौरान स्क्रीन को भी शेयर कर पाएंगे। इसमें खास बात है कि आप स्क्रीन को शेयर करने के साथ-साथ ऑडियो को भी कर सकेंगे। आपको बता दें, अभी तक यूजर्स को व्हाट्सऐप में केवल स्क्रीन शेयर का ही ऑप्शन मिलता था।

एक कॉल पर जुड़ पाएंगे 32 लोग

व्हाट्सऐप के नए अपडेट्स में सबसे खास फीचर More participants को शामिल किया गया है। इसका मतलब है कि अब आप Google Meet और जूम की तरह एक साथ वीडियो क़ॉल पर अनेक लोगों से बात कर पाएंगे। इसमें आप एक टाइम पर 32 लोगों तक को जोड़ सकते हैं। इस अपडेट से पहले WhatsApp वीडियो कॉलिंग में एक टाइम पर सिर्फ 8 लोग ही कनेक्ट हो सकते थे।

Speaker spotlight फीचर

WhatsApp ने अपने करोड़ो यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म में एक नया स्पीकर स्पॉटलाइट फीचर भी दिया है। WhatsApp का यह फीचर काफी शानदार है। इस फीचर की खास बात है कि जब आप वीडियो आप वीडियो कॉल पर बोलेंगे तो आप खुद स्क्रीन पर हाइलाइट हो जाएंगे। आमतौर पर पहले जब दो अधिक लोग वीडियो क़ॉल पर कनेक्ट होते थे और तब कोई शख्स बोलता था तो पता नहीं चलता था कि कौन बोल रहा है। लेकिन अब इस स्पॉटलाइट फीचर ने इस समस्या को भी दूर कर दिया है। यह फीचर बिल्कुल जूम कॉल के जैसा काम करेगा।

कब तक आएंगे फीचर

उम्मीद है कि इन लेटेस्ट फीचर को आने वाले कुछ हफ्तों में सभी यूजर्स उपयोग कर पाएंगे। कंपनी इन्हें धीरे-धीरे रोलआउट कर देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here