Apply for these posts including Assistant Manager, Management Trainee…Recruitment for 214 posts in Cotton Corporation of India
काॅटन काॅर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने 214 पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों पर 2 जुलाई तक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 जून से शुरू हो चुकी है। नीचे देखें पूरी डिटेल्स…
आवेदन शुल्क जानिए
जनरल/EWS/OBC के लिए: रु.1500/- (आवेदन शुल्क 1000/- + सूचना शुल्क 500/-)
SC/ST/पूर्व सैनिक/PWD उम्मीदवारों के लिए: रु. 500/- (आवेदन शुल्क: शून्य + सूचना शुल्क 500/-)
भुगतान मोड (ऑनलाइन) : डेबिट कार्ड (Rupay/वीज़ा/मास्टर कार्ड/मेस्ट्रो), क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग द्वारा ऑनलाइन माध्यम से
तारीख
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 12-06-2024
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 02-07-2024
आयु सीमा (12-06-2024 तक)
सहायक प्रबंधक पदों के लिए ऊपरी आयु सीमा: 32 वर्ष
अन्य पदों के लिए ऊपरी आयु सीमा: 30 वर्ष
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/शारीरिक रूप से विकलांग/भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार आयु में छूट स्वीकार्य है ।
रिक्ति विवरण
पोस्ट कोड पोस्ट नाम कुल योग्यता
101 सहायक प्रबंधक (कानूनी) 01 डिग्री (कानून)
102 सहायक प्रबंधक (राजभाषा) 01 PG डिग्री (हिंदी)
103 प्रबंधन प्रशिक्षु (विपणन) 11 MBA (कृषि व्यवसाय प्रबंधन)
104 प्रबंधन प्रशिक्षु (लेखा) 20 CA/CMA
105 जूनियर कमर्शियल एक्जीक्यूटिव 120 बी.एससी. (कृषि)
106 जूनियर सहायक (सामान्य) 20 बी.एससी. (कृषि)
107 जूनियर सहायक (लेखा) 40 बी.कॉम
108 जूनियर असिस्टेंट (हिंदी अनुवादक) 01 स्नातक (हिंदी एवं अंग्रेजी)
यहां करें ऑनलाइन आवेदन
अधिसूचना देखें
आधिकारिक वेबसाइट देखें
कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया भर्ती 2024
सबसे पहले हम बात कर लेते हैं कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी के बारे में, तो बता दें कि यहां कुल 214 पदों के लिए भर्ती निकली है. इस भर्ती के जरिए जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव पदों पर योग्य कैंडिडेट्स से आवेदन मांगे गए हैं. 12 जून से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया 2 जुलाई 2024 को क्लोज कर दी जाएगी. इस भर्ती के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट cotcorp.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. यहां भर्ती से जुड़ी और डिटेल्स भी मिल जाएगी.
ये है एलिजबिलिटी और फीस
इन पदों के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है. कुछ पदों के लिए एमबीए, कुछ के लिए एलएलबी तो कुछ पदों के लिए बैचलर डिग्री मांगी गई है. आवेदन शुल्क के तौर पर आपको 1500 रुपये अदा करने होंगे. जबकि, आरक्षित श्रेणी के लिए एग्जाम फीस 500 रुपये है.
इतनी है सैलरी
पद के अनुसार सैलरी दी जाएगी. असिस्टेंट मैनेजर (लीगल), असिस्टेंट मैनेजर पद की सैलरी महीने के 40,000 – 1,40,000 रुपये तक है. मैनेजमेंट ट्रेनी पद की सैलरी 1,20,000 रुपये तक है.
नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड भर्ती 2024
दूसरी वैकेंसी की बात करें तो यह नेशनल फिटिलाइजर्स लिमिटेड में निकली है. यहां मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. इन भर्तियों के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 2 जुलाई 2024 है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट nationalfertilizers.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
एज लिमिट और एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती के लिए 18 से 27 साल तक के कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन शुल्क के तौर पर 700 रुपये अदा करने होंगे.
जरूरी योग्यता
इस भर्ती के जरिए केमिकल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल मैनेजमेंट ट्रेनी के कुल 164 पद भरे जाएंगे. इन पदों के लिए संबंधित फील्ड में बीई, बीटेक, बीएससी और एमएससी डिग्री होल्डर्स आवेदन कर सकते हैं.
सिलेक्शन
लिखित परीक्षा, पसर्नल इंटरव्यू, डीवी राउंड और मेडिकल राउंड में सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को महीने की 40,000 – 1,40,000 तक सैलरी मिलेगी.



