Home Blog 18 जून को आयोजित होने वाले शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम स्थगित

18 जून को आयोजित होने वाले शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम स्थगित

0

School admission celebration program to be held on 18 June postponed

उत्तर बस्तर कांकेर, 17 जून 2024/ राज्य शासन के आदेशानुसार प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी व लू के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि को 16 जून से 25 जून तक वृद्धि किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक पटेल ने बताया कि उपरोक्त आदेश के परिपालन में आगली 18 जून को विद्यालय, संकुल, विकासखण्ड एवं जिला स्तर पर शासकीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय अंतागढ़ में आयोजित होने वाले शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम को निरस्त किया जाता है। उन्होंने बताया कि आगामी जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव आयोजन की सूचना अलग से दी जाएगी।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here