Home Blog Diljit Dosanjh: क्‍यों बोलते हैं दिलजीत दोसांझ,’पंजाबी आ गए ओए’ एक्‍टर ने...

Diljit Dosanjh: क्‍यों बोलते हैं दिलजीत दोसांझ,’पंजाबी आ गए ओए’ एक्‍टर ने किया बड़ा खुलासा

0

Diljit Dosanjh: Why does Diljit Dosanjh say this, ‘Punjabi Aa Gaye Oye’ actor made a big revelation

चंडीगढ़। इंटरनेट की दुनिया हो या फिर रियल लाइफ पंजाबी सिंगर और अभिनेता चारों तरफ छाए हुए हैं। इस समय वह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) देश के साथ-साथ विदेश में भी अपनी कला से लोगों को दिवाना बना रखा है। आजकल अभिनेता अपनी अपक‍मिंग पंजाबी फिल्‍म ‘जट्ट एंड जूलियट 3’ (Jatt and Juliet 3) के प्रमोशन में लगे हुए हैं।

Ro.No - 13672/156

जगदीप सिद्धू ने बनाई है फिल्‍म

फिल्‍म में दिलजीत के साथ-साथ पंजाब की सुपरस्‍टार अभिनेत्री नीरू बाजवा (Neeru Bajwa) और जैसमीन बाजवा (Jasmin Bajwa) भी नजर आएंगी। जगदीप सिद्धू (Jagdeep Sidhu) की ‘जट्ट एंड जूलियट’ का पहला पार्ट लोगों ने काफी पसंद किया था, जिस वजह से इसका दूसरा और तीसरा पार्ट भी बनाया गया।

‘पंजाबी आ गए ओए…’ पर क्या बोले दिलजीत?

दिलजीत दोसांझ फिल्‍म के प्रमोशन के दौरान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल राज शमानी के एक पॉडकास्‍ट में दिलजीत ने इंटरव्‍यू देते हुए अपने सिग्नेचर डायलॉग ‘पंजाबी आ गए ओए’ के बारे में बात की। पॉडकास्‍ट में उनसे पूछा गया कि वह विदेश में जाकर अपने आप को पंजाबी के रूप में क्‍यों दिखाते हैं, भारतीय के रूप में क्‍यों नहीं दर्शाते? इस पर दिलजीत ने बड़ा ही दिलचस्‍प उत्‍तर दिया।
दिलजीत ने कहा कि पंजाब भी इंडिया में ही आता है, तो जब मैं पंजाब की बात करता हूं तो वह इंडिया के बारे में ही है। साथ ही उन्‍होंने आगे कहा कि जब आप एक छोटी जगह से आते हैं तो उसका फील ही अलग होता है। दिलजीत ने आगे कहा कि इंडिया में मेरे से भी बड़े-बड़े सिंगर हैं तो मैं उनसे अपने आप की तुलना कर ही नहीं सकता।

27 जून को आने वाली है फिल्‍म

दिलजीत दोसांझ की ‘जट्ट एंड जूलियट 3’ 27 जून को सिनेमा में रिलीज होने जा रही है। मूवी का ट्रेलर और सॉन्‍ग्स लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। अब देखना है कि ये फिल्‍म सिनेमाघरों में क्‍या कमाल दिखाती है।
इसीलिए वह पंजाब का नाम लेते हैं।

एक पॉडकास्ट के दौरान दिलजीत दोसांझ से पूछा गया कि वह मंच पर भारत की जगह पंजाब का नाम इतने गर्व से क्यों लेते हैं? इस पर एक्टर ने कहा, ‘पंजाब भारत का एक छोटा सा हिस्सा है और मैं बहुत छोटे राज्य से आता हूं, जहां क्षेत्रीय संगीत बनता है. पहले क्षेत्रीय संगीत इतने बड़े स्तर पर नहीं था, लेकिन अब यह वैश्विक स्तर पर पहुंच गया है. इसलिए जब आप छोटे शहर से आते हैं, तो एहसास बिल्कुल अलग होता है.’ एक्टर ने आगे कहा, ‘भारत के स्तर पर, बहुत बड़े कलाकार हैं. मैं सोनू निगम जितना अच्छा नहीं गा सकता. क्षेत्रीय संगीत भारत से ‘कोचेला’ तक पहुंचा. यही वजह है कि आज मुझे वो एहसास हो रहा है कि मैं एक छोटे शहर से बड़े शहर में आया हूं.’ अपने ‘कोचेला’ टूर के बारे में बात करते हुए एक्टर कहते हैं, जब मैं ‘कोचेला’ गया था, तो मेरे एक दोस्त ने मुझसे कहा था कि ‘तुम्हें एहसास नहीं हो रहा है कि यह पहली बार है जब पंजाबी विश्व मंच पर बोली जा रही है. यह मेरे दिमाग में बैठ गया और अपने आप ही मंच पर आ गया, मैंने इसे जानबूझकर नहीं कहा.’

दिलजीत दोसांझ का वर्क फ्रंट

दिलजीत दोसांझ को आखिरी बार इम्तियाज अली की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में परिणीति चोपड़ा के साथ देखा गया था । उनके आने वाले काम की बात करें तो एक्टर-सिंगर पंजाबी फिल्म ‘जट्ट एंड जूलियट 3’ की रिलीज के लिए तैयार हैं। फिल्म में उनके साथ नीरू बाजवा भी नजर आएंगी। फिल्म 27 जून को रिलीज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here