Sonakshi Sinha Wedding: Pre wedding function has started, Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal’s mehndi ceremony family photo revealed
नई दिल्ली। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का नाम इस समय अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। वह अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड और फिल्म अभिनेता जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के साथ जल्द ही जीवन की एक नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। इससे पहले इस कपल के प्री वेडिंग फंक्शन का आगाज हो गया है।
सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल (Sonakshi Sinha Wedding) की मेंहदी सेरेमनी की लेटेस्ट तस्वीर सामने आई है। जिनमें होने वाले दूल्हा दुल्हन के चेहरे पर शादी की खुशी साफ झलक रही है। आइए एक नजर उनकी इस अनसीन फोटो पर डालते हैं।
सोनाक्षी सिन्हा की मेंहदी सेरेमनी की फोटो वायरल
21 जून यानी शुक्रवार से सोनाक्षी सिन्हा के प्री वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हो गई है। मेंहदी सेरेमनी के साथ इनका आगाज हुआ है और एक्ट्रेस ने अपने हाथों में जहीर इकबाल के नाम की मेंहदी भी लगवाई है। इस दौरान की लेटेस्ट तस्वीर को सोनाक्षी और जहीर के करीबी दोस्त जफर अली मुंशी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में साझा किया है।
इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सोनाक्षी और जहीर मेंहदी सेरेमनी में शामिल अपने तमाम दोस्त और करीबियों के साथ फोटो पोज देते हुए दिख रहे हैं। इसके अलावा फंक्शन में मौजूद तमाम दोस्तों ने भी अपने हाथों में मेंहदी लगवाई है। जिसका अंदाजा आप इस तस्वीर को देखकर लगा सकते हैं।
कब होगी सोनाक्षी की शादी
लंबे वक्त से शादी की खबरों को लेकर सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल चर्चा में बने हुए हैं। 23 जून वो तारीख है जब ये कपल शादी रचाएगा। बता दें कि सोनाक्षी के पिता और दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा अपने पूरे परिवार के साथ हाल ही में जहीर इकबाल और उनकी फैमिली से मिलते हुए नजर आए हैं।
बैचलर पार्टी से हुई थी प्री वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरुआत
कुछ दिनों पहले, सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी बैचलर पार्टी थ्रो की थी और अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जमकर बैचलर पार्टी की तस्वीरों को शेयर किया था. बैचलर पार्टी में सोनाक्षी की दोस्त एवं बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा हुमा कुरेशी भी नजर आई थी. बता दें कि बीते दिनों से सोनाक्षी के परिवार की ओर से इस शादी को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही थी लेकिन बीते दिन सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने खुद अपने होने वाले दामाद के साथ तस्वीरें खिंचवाई और मीडिया के सामने ये जाहिर कर दिया कि उन्हें इस शादी से कोई आपत्ति नहीं है और उनका आशीर्वाद उनकी बेटी के साथ है.
सात सालों से साथ हैं सोनाक्षी- जहीर
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर खान के रिश्ते की बात करें तो ये जानकारी आ रही है कि पिछले 7 सालों से वे लोग एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, बीते सालों में कई बार सोनाक्षी के ब्वॉयफ्रेंड को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हुई थी लेकिन सोनाक्षी ने हमेशा आपके रिश्ते को निजी रखा था. बता दें कि सोनाक्षी और जहीर की पहली मुलाकात सलमान खान के एक पार्टी में हुई थी और वहीं से शुरू हुई दोस्ती के बाद उन दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और अब 23 जून को दोनों हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.



