Home Blog Bigg Boss OTT 3: कमाई सुन उड़े घरवालों के होश, एक दिन...

Bigg Boss OTT 3: कमाई सुन उड़े घरवालों के होश, एक दिन की अर्निंग का किया खुलासा, दिल्ली की ‘वड़ा पाव गर्ल’ ने

0

Bigg Boss OTT 3: The housemates were shocked to hear the earnings, Delhi’s ‘Vada Pav Girl’ revealed her one day earnings

नई दिल्ली। बिग बॉस के घर में इस सीजन के लिए कंटेस्टेंट्स का आगमन हो चुका है। अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने सभी का मजेदार अंदाज में स्वागत किया। बिग बॉस ओटीटी 3 में इन्फ्लुएंसर विशाल पांडे से लेकर टैरो कार्ड रीडर मुनिषा खटवानी तक ने दस्तक दी है। इस सीजन के तमाम कंटेस्टेंट्स में एक कंटेस्टेंट ऐसा भी है, जिसके गेम प्लान पर सबकी नजर है।

Ro.No - 13672/156

‘बिग बॉस’ के घर में आईं ‘वड़ा पाव गर्ल’

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में दिल्ली की मशहूर ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका गेरा दीक्षित (Chandrika Gera Dixit) ने भी एंट्री ली है। इस शो के साथ ही उन्होंने ओटीटी वर्ल्ड में डेब्यू भी किया है। उनके आने की जानकारी होते ही सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। फैंस ने सवाल किए कि उन्होंने अब तक ऐसा क्या किया है कि उन्हें शो पर बुलाया गया।

चंद्रिका ने किया पर डे अर्निंग का खुलासा

चंद्रिका अपनी जर्नी से लोगों के दिलों में जगह बना पाती हैं या नहीं, यह तो बाद की बात है। फिलहाल उन्होंने अपनी पर डे अर्निंग का खुलासा कर लोगों के होश उड़ा दिए हैं। चंद्रिका लंबे समय से दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में वड़ा पाव की रेहड़ी लगाए हुई थीं। बाद में उन्होंने अपनी दुकान खोल ली। अब घर के अंदर आते ही उन्होंने बताया कि एक दिन में वह 40 हजार तक की कमाई कर लेती हैं।

इसलिए स्वीकार किया बिग बॉस में आने का ऑफर

इससे पहले पिंकविला को दिए इंटरव्यू में चंद्रिका ने बताया था कि लोग उन्हें अक्सर रूड समझते हैं। बिग बॉस में आने का यही मकसद है कि वह सबको अपनी पर्सनालिटी से रुबरू करा सकें। वह दिखाना चाहती हैं कि उनमें और भी इमोशन्स हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने मुझे गुस्सा करते देखा है, लेकिन वो ये नहीं जानते कि गुस्से का कारण क्या है।

चंद्रिका दीक्षित अपनी लड़ाई पर दिया बयान

बिग बॉस ओटीटी 3 हाउस के अंदर, चंद्रिका दीक्षित ने दिल्ली की सड़कों पर हुई अपनी वायरल लड़ाई के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि वह अपने बेटे के बर्थडे पर भंडारा करना चाहती थीं. हर मां अपने बच्चे के लिए अच्छा करना चाहती है. दीक्षित ने कहा, “लोग टिप्पणी करने के लिए बने हैं. कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना. अक्सर, लोग दूसरों की कहानियों और संघर्षों के बारे में जाने बिना उनके जीवन पर टिप्पणी करते हैं.”

वड़ा पाव बेचकर कितना कमा लेती हैं चंद्रिका

इसके अलावा अनिल कपूर के सामने चंद्रिका दीक्षित ने वड़ा पाव बेचने से होने वाली कमाई को लेकर भी बात की. उन्होंने बताया कि वह एक दिन में वड़ा पाव बेचकर 40 हजार तक कमा लेती हैं. यानी अगर वो बिना छुट्टी के काम करती हैं तो एक महीने के करीब 12 लाख रुपये कमा लेती हैं. वड़ा पाव की कमाई सुनकर अच्छे-अच्छों को होश उड़ चुके हैं.

कितनी है चंद्रिका दीक्षित की एक दिन की कमाई?

पिंकविला में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, चंद्रिका दीक्षित ने बिग बॉस ओटीटी 3 में एंट्री लेने के बाद को-कंटेस्टेंट्स से बॉन्ड बनाने के दौरान अपनी दिल्ली की सड़कों पर होने वाली वायरल लड़ाई के बारे में बात की और फिर साथ ही अपनी एक दिन की कमाई के बारे में बताया. चंद्रिका का कहना है कि वह एक दिन में 40 हजार रुपए वड़ा पाव बेचकर कमा लेती हैं.

लोगों को लगता है मैं बेहद रूड हूं’: चंद्रिका दीक्षित

चंद्रिका दीक्षित ने बिग बॉस ओटीटी 3 में जाने से पहले पिंकविला को एक इंटरव्यू दिया था. जहां चंद्रिका ने बताया था कि आखिर वह यह शो क्यों कर रही हैं. चंद्रिका दीक्षित का कहना था- ‘लोग कमेंट करने के लिए हैं. कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना. लोग दूसरों की जिंदगी पर उनकी कहानी और स्ट्रगल को जाने बिना कमेंट करते हैं…यह मुझे हैरान करता है कि लोग मेरे बारे में कुछ भी जाने बिना इतनी जल्दी धारणा बना लेते हैं. मैं ऐसा कभी भी नहीं करती…’ चंद्रिका ने साथ ही कहा था- ‘लोगों कि यह धारणा है कि मैं बेहद रूड और गुस्सैल हूं. बिग बॉस ओटीटी 3 में हिस्सा लेकर मैं अपने सभी इमोशन और लोगों के मेरी पर्सनैलिटी के सभी शेड दिखाने की कोशिश करुंगी. लोगों ने मुझे गुस्से में देखा है लेकिन वह मेरे गुस्से के पीछे की वजह नहीं जानते हैं.’

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here