Chief Minister Vishnu Dev Sai paid homage to the braveheart Rani Durgavati by garlanding her statue
रायपुर, 24 जून 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के केनाल लिंक रोड स्थित रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम और वन मंत्री श्री केदार कश्यप भी मौजूद थे।
Ro.No - 14097/148
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रानी दुर्गावती नारी शक्ति की प्रतीक थी और उन्होंने मुगलों का डट कर मुकाबला किया। हम सभी के लिए गौरव का विषय है कि वो जनजातीय समाज से थी। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती का बलिदान हम सभी देशवासियों को प्रेरित करता है।



