Kangana Ranaut Slapped: CISF woman jawan who slapped Kangana Ranaut transferred,
चंडीगढ़. चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut Slapped) को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ की महिला जवान कुलविंदर को अभी बहाल नहीं किया गया है. हालांकि, महिला जवान का तबादला चंडीगढ़ एयरपोर्ट (Chandigarh Airport) से बैंगलुरू कर दिया गया है. सूत्रों ने यह जानकारी दी है. फिलहाल कुलविंदर कौर सस्पेंशन पर चल रही हैं और उनके खिलाफ जांच जारी है.
सूत्रों ने बताया कि कंगना रनौत थप्पड़बाजी कांड के बाद सीआईएसएफ की महिला जवान कुलविंदर कौर का तबादला बेंगलुरू कर दिया गया था. सूत्रों की मानें तो इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई थी, जिसने अपनी जांच रिपोर्ट उच्चधाकारियों को सौंप दी है. हालांकि, कोई भी अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं. सूत्रों से पता चला है कि मामले के बाद कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर दिया गया था. लेकिन अब तक उन्हें बहाल नहीं किया गया है.
पंजाब में आतंक और हिंसा में चौंकाने वाली वृद्धि शीर्षक वाले एक वीडियो में उन्होंने अपनी सुरक्षा के बारे में बताया था। इसके साथ ही पंजाब में बढ़ते आतंकवाद पर अपनी चिंता भी व्यक्त की थी। दिल्ली पहुंचने के बाद बयान जारी करते हुए रनौत ने घटना को याद करते हुए कहा था कि कांस्टेबल उनके पास आईं और उनके चेहरे पर वार किया और गाली देना शुरू कर दिया। रनौत ने जब इसका कारण पूछा तो कौर ने कथित तौर पर कहा कि वह किसानों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन करती हैं।
क्या है पूरा मामला
7 जून 2024 को यह घटना पेश आई थी. हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से सांसद कंगना रनौत दिल्ली जा रही थी. इस दौरान चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर महिला सुरक्षा कर्मी कुलविंदर कौर ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था. कंगना रनौत के किसान आंदोलन को लेकर दिए गए बयान से कुलविंदर कौर नाराज थी. इसी के चलते कंगना से बदसलूकी की गई थी. मामले की कुछ वीडियो भी सामने आई थी. लेकिन थप्पड़ मारने का कोई वीडियो सामने नहीं आया था.
मामले ने बटोरी थी सुर्खियां
पूरे मामले ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. इस मामले के बाद सीआईएसएफ के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे और जांच पड़ताल की थी. महिला जवान को बाद में ड्यूटी से हटा दिया गया था.
कौन हैं कुलविंद कौर
पंजाब के सुल्तानपुर लोधी की रहने वाली कांस्टेबल कुलविंदर कौर पिछले दो साल से चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर तैनात थीं। वह सीआईएसएफ के एक अन्य जवान से विवाहित हैं और उनके दो बच्चे हैं। उनके भाई, शेर सिंह, किसान मजदूर संघर्ष समिति के संगठन सचिव के पद पर आसीन एक प्रमुख व्यक्ति हैं, जो पंजाब में कृषि समुदाय से परिवार के घनिष्ठ संबंधों को दर्शाता है।
कुलविंदर कौर ने बताया था क्यों मारा थप्पड़
कुलविंदर कौर ने बाद में बताया था कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के दौरान रनौत द्वारा पंजाबी महिलाओं के बारे में की गई अपमानजनक टिप्पणी से उन्हें उकसाया गया था। इसी बात से आहत होकर उन्होंने कंगना रनौत को थप्पड़ मारा था। उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वो बता रही कि थी उसने कंगना रनौत को थप्पड़ क्यों मारा।
किसानों ने निलंबन का किया था विरोध
घटना के बाद कुलविंदर कौर को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 323 (मारपीट करना) और 341 (रास्ता रोकना) के तहत मामला दर्ज हुआ था।
किसान संगठन कौर के निलंबन और प्राथमिकी के खिलाफ सड़क पर आए थे और उन्होंने प्रदर्शन कर विरोध जताया था।
बता दें, कौर पंजाब के कपूरथला की रहने वाली हैं और उनके पति भी CISF में तैनात हैं। कौर ढाई साल से चंडीगढ़ में तैनात थीं। कौर के 2 बच्चे हैं।

