Home Blog NEET PG Exam: अब दो पालियों में होगी परीक्षा…नीट पीजी परीक्षा की...

NEET PG Exam: अब दो पालियों में होगी परीक्षा…नीट पीजी परीक्षा की तारीख का ऐलान

0

NEET PG Exam: Now the exam will be held in two shifts… NEET PG exam date announced

नई दिल्ली। NEET PG 2024 परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। देश भर के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में संचालित होने वाले पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा कोर्सेस में इस साल दाखिले के लिए आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा – पीजी (NEET PG) 2024 की तारीख का ऐलान कर दिया है। बोर्ड द्वारा आज यानी शुक्रवार, 5 जुलाई को जारी आधिसूचना के अनुसार नीट पीजी 2024 का आयोजन 11 अगस्त को किया जाएगा।

Ro.No - 13672/156

NEET PG 2024 में सम्मिलित होने के लिए पंजीकरण किए उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि NBEMS ने परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किए जाने की घोषणा की है। हालांकि, बोर्ड ने पाली की अधिक जानकारी अपनी अधिसूचना में नहीं दी है और इसके लिए विवरण आधिकारिक वेबसाइट, natboard.edu.in पर यथासमय प्रकाशित किए जाने की जानकारी दी गई है।

बता दें कि NEET PG 2024 परीक्षा का आयोजन पहले 23 जून को किया जाना था। हालांकि, परीक्षा शुरू होने से 12 घंटे पहले इस परीक्षा को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा विज्ञप्ति जारी करते हुए स्थगित कर दिया गया था। मंत्रालय ने यह निर्णय देश में प्रतियोगी परीक्षाओं की पवित्रता प्रभावित होने के आरोपों के साथ हो रहे देशव्यापी प्रदर्शनों के मद्देनजर ‘एहतियाती कार्रवाई’ के तौर पर लिया था।
मालूम हो कि 23 जून को होने वाली NEET-PG परीक्षा को यूजी परीक्षा के लीक हुए पेपर सहित कथित अनियमितताओं की वजह से स्थगित कर दिया गया था। ये फैसला स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के द्वारा लिया गया था। नीचे देखें जारी आदेश…

 

 

जल्द ही नीट पीजी एग्जाम से संबंधित अधिक जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर अपडेट की जाएगी।

डेट्स इस तरह से देखें

सबसे पहले natboard.edu.in की वेबसाइट पर जाएं

अब नीट पीजी (NEET PG) टैब ओपन करें

आपके सामने संशोधित परीक्षा तिथि की अधिसूचना पृष्ठ पर प्रदर्शित की जाएगी

अब संशोधित तिथि जांचें

NEET PG कैंडिडेट्स सावधान

इससे पहले एनबीई ने एक नोटिस जारी उम्मीदवारों को सलाह दी थी कि वे फर्जी ईमेल/एसएमएस या जाली दस्तावेजों या सोशल मीडिया के जरिए किसी भी तरह से मदद करने का झूठा दावा करने वाले बेईमान एजेंटों/दलालों के बहकावे में न आएं. एनबीईएमएस द्वारा आयोजित किसी भी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के संबंध में एनबीईएमएस उम्मीदवारों को कोई ईमेल या एसएमएस नहीं भेजता. कृपया एनबीईएमएस के नाम से प्राप्त एसएमएस के माध्यम से मिली जानकारी को एनबीईएमएस की वेबसाइट के अपडेट या ईमेल से जांच कर लें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here