Home Blog एक पैर पर बैठकर गेंद को पहुंचाया स्टेडियम के बाहर, Rinku Singh...

एक पैर पर बैठकर गेंद को पहुंचाया स्टेडियम के बाहर, Rinku Singh का हाहाकारी शॉट, जिसने देखा हैरान रह गया, वायरल हुआ Video

0

Rinku Singh’s amazing shot while sitting on one leg and hitting the ball out of the stadium, whoever saw it was shocked, the video went viral

नई दिल्ली। भारतीय टीम ने पहले टी20 मैच में मात खाने के बाद दमदार वापसी की और दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को 100 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने अपना रोद्र रूप दिखाया लेकिन जो काम रिंकू सिंह ने किया उसने सुर्खियां बटोरीं। रिंकू सिंह का एक शॉट देख सभी हैरान रह गए। रिंकू तूफानी पारी खेलने के बाद भी अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान एक ऐसा छक्का मारा जिसे देख हर कोई भौंचक्का रह गया।

Ro.No - 13672/156

रिंकू सिंह का दमदार शॉट

भारतीय पारी का 19वां ओवर फेंका जा रहा था। ये ओवर फेंक रहे थे मुजरबानी। मुजरबानी ने बचने के लिए गेंद ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी ताकि गेंद रिंकू की पहुंच से दूर रहे। लेकिन रिंकू ने गेंद को अपने पाले में ले ही ली। उन्होंने एक पैर टिकाकर सामने की तरफ दमदार शॉट खेला। ये शॉट इतना तगड़ा था कि गेंद स्टेडियम के बाहर पेड़ पर पहुंच गई। रिंकू सिंह ने 104 मीटर का छक्का मारा। जिम्बाब्वे की पूरी टीम इस शॉट को देख हैरान रह गई। अगली गेंद पर उन्होंने फिर छक्का मारा। रिंकू ने आखिरी ओवर में दो छक्के और एक चौका मारा। उन्होंने 22 गेंदों पर पांच छक्के और दो चौकों की मदद से नाबाद 48 रन बनाए।

रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी, जड़े पांच छक्के

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में रिंकू सिंह ने 22 गेंद में 48 रन की पारी खेली. अपनी पारी में रिंकू सिंह ने दो चौके और पांच छक्के लगाए. उन्होंने आखिरी ओवर में भी दो लगातार गेंदों पर दो छक्के लगाए.

भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 235 रन का लक्ष्य

भारत ने 20 ओवर में दो विकेट पर 234 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया. अभिषेक शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल का पहला शतक जड़ा और 47 गेंद में 100 रन (सात चौके, आठ छक्के) की पारी खेलकर आउट हुए. उनके अलावा रुतुराज गायकवाड़ ने 47 गेंद में नाबाद 77 रन (11 चौके, एक छक्का) बनाए. भारत ने जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए 235 रन का लक्ष्य रखा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here