Home Blog UP IAS Transfer: अनुराग जैन महाराजगंज के नए CDO योगी सरकार...

UP IAS Transfer: अनुराग जैन महाराजगंज के नए CDO योगी सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों का क‍िया ट्रांसफर,

0

UP IAS Transfer: Anurag Jain is the new CDO of Maharajganj. Yogi government transferred four IAS officers,

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। आईएएस, आईपीएस, चिकित्सा अधिकारी समेत तमाम विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों का तबादला किया जा रहा है। इसी बीच सोमवार को एक बार फिर आईएएस अधिकारी का तबादला कर दिया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक योगी सरकार ने आईएएस अनुराज जैन और आईएएस अनिल कुमार सिंह को इधर से उधर कर दिया है। हालांकि तबादला होने के बाद भी चार्ज ना लेने पर आईएएस अनिल कुमार सिंह को वेटिंग में डाल दिया गया था, लेकिन अब उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने की बात कही जा रही है।
आईएएस अनुराज जैन का तबादला कर दिया गया है। अनुराज जैन को सीडीओ महराजगंज बनाया गया है। मौजूदा समय में आईएएस अनुराज जैन सीडीओ अंबेडकर नगर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। आईएएस प्रणता ऐश्वर्या को सीडीओ अंबेडकर नगर बनाए जाने की बात कही जा रही है। इससे पहले आईएएस अनिल कुमार सिंह का तबादला सीडीओ महाराजगंज के पद पर तबादला हुआ था। लेकिन अनिल कुमार सिंह ने सीडीओ महराजगंज का चार्ज नहीं लिया था। लखीमपुर खीरी से सीडीओ रह चुके अनिल कुमार सिंह को वेटिंग में डाल दिया गया था। अब जानकारी मिल रही है कि आईएएस अनिल कुमार सिंह 2017 स्थानांतरणाधीन CDO महाराजगंज को अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग) सहकारी समितियां उत्तर प्रदेश बनाया गया है।

Ro.No - 13672/156

बीते कुछ दिनों पहले यूपी में कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गए थे। जिसमें बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, मुरादाबाद, लखीमपुर खीरी और बांदा समेत कई जिले शामिल थे। आईएएस राजागणपति आर को सिद्धार्थनगर और आईएएस पवन अग्रवाल को बलरामपुर का डीएम बनाया गया था। आईएएस अनुज कुमार सिंह को मुरादाबाद, अभिषेक आनंद को सीतापुर, आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल को लखीमपुर खीरी, आईएएस नागेंद्र सिंह को बांदा, आईएएस शिवशरनप्पा जीएन को डीएम चित्रकूट बनाया गया था।

परिवहन निगम में नियम की खातिर कागज पर ही तबादला

परिवहन निगम में शासन की तबादला नीति को अपनाया जरूर गया लेकिन, नीति के अनुरूप अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों के तक तबादले नहीं हुए। तबादले का टोटका करने के लिए कागज का पेट भरने में ही सारी ऊर्जा लग गई। राजधानी के अहम बस स्टेशनों पर एआरएम प्रबंधन के पद खाली पड़े हैं।
परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (सीजीएम) प्रशासन आइएएस राम सिंह वर्मा को अपर प्रबंध निदेशक (एएमडी) बनाया है। एएमडी का पद सीजीएम से बड़ा है, उन्हें बिना दूर जाये मुख्यालय पर ही बड़ा पद मिल गया है।

प्रणता ऐश्वर्याय को अंबेडकर नगर की बनाया गया सीडीओ

इसके पहले प्रणता ऐश्वर्या एएमडी थी, जिन्हें अंबेडकर नगर का सीडीओ बनाया गया है। मुख्यालय के सहायक विधि अधिकारी राधेश्याम मिश्र को स्थानांतरित कर क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय लखनऊ भेजा गया। आदेश में यह भी लिखा है कि राधेश्याम से मुख्यालय से संबद्ध रहते हुए यथावत कार्य करते रहेंगे। मुख्यालय के एआरएम संचालन नीरज कुमार का आरएम कार्यालय कानपुर क्षेत्र व संतोष कुमार का प्रयागराज तबादला हुआ है, दोनों के उसी आदेश में लिखा है कि नीरज व संतोष अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ-साथ मुख्यालय से संबद्ध रहते हुए यथावत कार्य करते रहेंगे।
निगम मुख्यालय पर कई ऐसे लिपिक संवर्ग के कई कर्मचारी हैं, जो आठ से दस वर्षों से यहीं कार्यरत हैं। उनका स्थानांतरण या पटल परिवर्तन भी नहीं हुआ। इसी तरह से लेखाकार पद पर प्रोन्नति पाने वालों का भी तबादला नहीं हुआ है, जबकि केंद्र प्रभारी पद पर प्रोन्नति पाने वालों का स्थानांतरण हुआ है। जनसंपर्क अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि एएमडी राम सिंह वर्मा वरिष्ठ अधिकारी हैं, उनकी वरिष्ठता के अनुसार जिम्मेदारी मिली है। निगम में कई ऐसे अधिकारी व कर्मचारी है जिनकी जरूरत है इसलिए तबादला के साथ यहीं पर तैनाती दी गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here