Home Blog Muzaffarnagar News: दो दिन तक घर में छिपाए रखा शव, दोस्त की...

Muzaffarnagar News: दो दिन तक घर में छिपाए रखा शव, दोस्त की कर दी हत्या, कूड़ा बीनने वाले से फिंकवाई लाश

0

Muzaffarnagar News: Kept the dead body hidden in the house for two days, murdered friend, got the body thrown away by a garbage collector

मुजफ्फरनगर। लाखों रुपये के लालच में दोस्त ने युवक की कुल्हाड़ी और चाकू से वार कर हत्या कर दी। आरोपित ने दो दिन तक शव को अपने ही घर के बाहरी ओर बनाए बाथरूम में छिपाए रखा। फिर कूड़ा बीनने वाले की मदद से शव को मंसूरपुर थाना क्षेत्र में फेंकवा दिया। पुलिस ने हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
नई मंडी कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह ने बताया, शनिवार को अवध विहार निवासी रविंद्र ने अपने 30 वर्षीय बेटे धर्मेंद्र की गुमशुदगी दर्ज कराई थी, जो राधा गोविंद ऑटोमोबाइल शोरूम में काम करता था। पुलिस ने जांच शुरू की और उसके घर के आसपास क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज खंगाली। उसमें शनिवार की सुबह धर्मेंद्र अपनी स्कूटी से एटूजेड कालोनी की तरफ जाता दिखाई दिया।

Ro.No - 13672/156

सीसीटीवी फुटेज से जांच की पुलिस ने

पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच की तो धर्मेंद्र की स्कूटी वसुंधरा कॉलोनी निवासी रोहित के घर के बाहर खड़ी मिली। पुलिस ने रोहित से पूछताछ की तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा। पुलिस अभी जांच कर ही थी कि सोमवार की दोपहर मंसूरपुर थाना पुलिस को जड़ौदा बस अड्डे के समीप स्वास्तिक फैक्ट्री के पीछे बोरी में युवक शव मिला, जिसके शरीर पर धारदार हथियारों के निशान थे।

इसकी जानकारी मिलने पर नई मंडी थाना पुलिस ने स्वजन से शव की पहचान कराई तो वह धर्मेंद्र का निकला। इसके बाद पुलिस ने रोहित को हिरासत में ले लिया और उससे सख्ती से पूछताछ की। तब उसने धर्मेंद्र की हत्या की कहानी सुनाई।

पहले कुल्हाड़ी से वार किए फिर चाकू से गोदा

नई मंडी कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह ने बताया, रोहित और धर्मेंद्र के राधा गोविंद ऑटोमोबाइल शोरूम में काम करते थे। रोहित ने धर्मेंद्र से पांच हजार रुपये उधार ले रखे थे। शनिवार को रुपये देने के लिए रोहित ने धर्मेंद्र को अपने घर बुलाया था। धर्मेंद्र स्कूटी से गया था। उस समय धर्मेंद्र के पास कंपनी के तीन लाख 64 हजार रुपये भी थे। इन रुपयों को देख रोहित के मन में लालच आ गया और उसने धर्मेंद्र पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। फिर चाकू से गोद कर मार डाला।

धोखा देकर कर दिया भरोसे का कत्ल

ऑटोमोबाइल कंपनी में काम करते हुए धर्मेंद्र आर्य और रोहित के बीच दोस्ती हुई। रोहित जानता था कि धर्मेंद्र आर्य कंपनी के रुपये बैंक में जमा करता है। शनिवार को आरोपी ने उधार के पांच हजार रुपये चुकाने का वादा कर घर बुलाया और धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। शव बाथरूम में रखकर दो दिन तक शव ठिकाने लगाने की कोशिश करता रहा और मौका देखकर सोमवार को रेहड़े में रखवाकर शव मंसूरपुर क्षेत्र में फिंकवा दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। उधर, फोरेंसिंक टीम ने रोहित के घर जाकर सबूत तलाश किए।

फोन करके बुलाया था अपने पास

दिल्ली के कृष्णा नगर का मूल निवासी रोहित अपनी पत्नी और बच्चे के साथ पिछले दो साल से वसुंधरा कॉलोनी में रह रहा है। उसका धर्मेंद्र के साथ रुपये लेन-देन चलता रहता था। पुलिस जांच में सामने आया कि रोहित ने धर्मेंद्र को मोबाइल पर कॉल कर अपने पास बुला लिया। दोनों के बीच बातचीत होने लगी, इस बीच रुपये देखकर आरोपी को लालच आ गया और उसने धर्मेंद्र आर्य की हत्या कर दी।

घर के पास स्कूटी मिली तो खुला राज

मृतक के चचेरे भाई दयानंद सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र की लोकेशन अलग अलग आ रही थी। सोमवार को उसकी स्कूटी एटूजेड कॉलोनी में वसुंधरा कालोनी की टूटी दीवार के पास खड़ी मिली। पास में ही उसके भाई के दोस्त रोहित का मकान था। शक होने पर उन्होंने रोहित को पुलिस से पकड़वाया। पहले तो वह जानकारी होने से इनकार करता रहा। बाद में सख्ती करने पर उसने सच उगल दिया।

आरोपी ने पहले सुनाई, पांच हजार की कहानी

दयानंद सिंह का कहना है कि आरोपी ने पहले बताया कि पांच हजार रुपये उधार वापस लौटाने के लिए धर्मेंद्र को बुलाया था, इसके बाद उसे कुछ नहीं पता। लेकिन पुलिस ने सख्ती की तो आरेापी ने घटना के बारे में जानकारी दी और शव बरामद कराया। घर को खंगालने पर घटना की जानकारी हुई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here