Home Blog ‘पॉवर स्टार’ का लुक देख फैंस हुए क्रेजी, Pawan Singh का ‘रंगदारी’...

‘पॉवर स्टार’ का लुक देख फैंस हुए क्रेजी, Pawan Singh का ‘रंगदारी’ गाना हुआ रिलीज,

0

Fans went crazy after seeing the look of ‘Power Star’, Pawan Singh’s ‘Rangdari’ song released,

भोजपुरी सुपरस्‍टार पवन इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। काराकाट से लोकसभा चुनाव में हार के बाद उन्‍होंने पूरा फोकस भोजवुड पर लगा दिया है। व‍ह लगातार नए गाने रिलीज कर रहे हैं, उनकी नई फिल्‍म भी आ रही है। दिलचस्‍प है कि उनके हर गानों पर फैंस का भरपूर प्‍यार भी मिल रहा है। अब मंगलवार, 9 जुलाई को पवन सिंह का नया गाना ‘रंगदारी’ रिलीज हुआ है, जिसे खबर लिखे जाने तक कुछ ही घंटों में 3 लाख से अध‍िक बार देखा जा चुका है।
पवन सिंह के इस नए धमाकेदार गाने को ‘टाइम्‍स म्‍यूजिक भोजपुरी’ के चैनल पर रिलीज किया गया है। म्‍यूजिक वीडियो में जहां पवन सिंह के साथ खूबसूरत डिंपल सिंह नजर आ रही हैं, वहीं इस गाने को पावर स्‍टार ने खुशी कक्‍कर के साथ मिलकर गाया है। गाना मजेदार है, जहां पवन सिंह कहते हैं कि दुनिया नारी के पीछे बेहाल है, जबकि वह रंगदारी में मस्‍त हैं।

Ro.No - 13672/156

इस गीत के बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं, जबकि इसका म्‍यूजिक प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है। वीडियो के डायरेक्‍टर फिरोज खान हैं और कोरियोग्राफर संजीव कुमार शर्मा। ‘रंगदारी’ गाने में पवन सिंह अपने चिर-परिचित अंदाज में हैं। माहौल डिस्‍कोथेक का है, जहां डिंपल सिंह उन्‍हें रिझाने की कोश‍िश कर रही हैं, लेकिन ‘रंगदारी’ में बिजी पवन सिंह साफ शब्‍दों में कह रहे हैं कि वह उनके चक्‍कर में नहीं आने वाले।
पवन सिंह का यह नया गाना मजेदार है और यकीनन एक बार सुनकर ही दिल और दिमाग पर छा जाता है। खासकर इसमें पवन सिंह का हुकस्‍टेप भी ऐसा है, जो फैंस को लुभा रहा है।

पवन सिंह का ‘रंगदारी’ गाना हुआ रिलीज

‘पॉवर स्टार’ के नए गाने ‘रंगदारी’ को अपने खास अंदाज में पवन सिंह ने गाकर सबको मस्त कर दिया है और उनकी आवाज सबकी दीवाना बना रही है. उनके स्वर से स्वर मिलाया है सिंगर खुशी कक्कड़ ने. उनकी जुगलबंदी सुनने में बहुत मधुर लग रही है. बात करें इस गाने के वीडियो की तो इसमें पवन सिंह डैसिंग लुक में कलरफुल शर्ट और आंखों में स्टाइलिश चश्मा लगाये डांस क्लब में एंट्री करके सबका ध्यान आकर्षित कर रहे हैं तो वहीं ब्लैक ऑउटफिट एक्ट्रेस

डिंपल सिंह क्लब डांसर के रूप में अपने हुश्न की बिजली गिरा रही हैं.

इस गाने में जहां डिंपल सिंह अपनी कातिल अदाओं से पवन सिंह को मोहित करना चाहती हैं तो वहीं पवन सिंह अपने निराले अंदाज में रंगदारी दिखाने की बात करते हैं. वाकई यह सांग काफी मजेदार है, जोकि बिग लेबल पर फिल्माया गया है. इसके वीडियो में डिम्पल सिंह डांस का तड़का लगाते हुए कहती हैं कि ‘आवा स्टाटर संघे क्वाटर पिलाई दिहीं, पूरा कर दी मन्नत ये जन्नत दिखाई दिहीं… तब पवन सिंह अपने स्टाइल में कहते हैं कि… स्टाइल त गजब बा… ‘हम फंसब ना काला बजारी में, सभे अझुराइल जाता नारी में हम रंगदारी में…’ मैड्ज मूवीज बैनर के तले बिग स्केल पर बनाई गई भोजपुरी फिल्म ‘पावर स्टार’ के प्रोड्यूसर मधु शर्मा और समीर आफताब हैं.

पॉवर स्टार’ का लुक देख फैंस हुए क्रेजी

इस गाने को गीतकार प्रिंस परदेशी ने लिखा है, जबकि संगीतकार प्रियांशु सिंह ने संगीत दिया है. फिल्म के पीआरओ ब्रजेश मेहर और रामचंद्र यादव हैं. बता दें कि इस फिल्म के निर्देशन की कमान निर्देशक फिरोज खान ने संभाला रखी है. फिल्म में पवन सिंह, मधु शर्मा, पीयूष सुहाने, मनोज सिंह ‘टाइगर’, प्रकाश जैस, युगांत पांडे, संजय वर्मा, अजय पटेल, इंद्रेश त्रिपाठी, उजैर खान, हेमलाल कौशल, सुजीत सार्थक, अभिषेक नजर आएंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here