Consumer Dispute Redressal Commission will be launched in Balodabazar district
रायपुर, 09 जुलाई 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री गौतम चौरड़िया जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के कार्यालय का विधिवत शुभारंभ 10 जुलाई 2024 शाम 5 बजे करेंगेे एवं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
Ro.No - 14097/148
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राकेश बिहारी घोरे एवं कलेक्टर श्री दीपक सोनी के कुशल नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की रजिस्ट्रार श्रीमती हिमांशु जैन भी उपस्थित रहेंगी।



