Regarding the World Cup semi-finals, Dravid said – there will be pressure, but..
भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने स्वीकार किया है कि सेमीफाइनल मैच को लेकर उनकी टीम पर दबाव है. नीदरलैंड्स के ख़िलाफ़ जीत दर्ज करने के बाद राहुल द्रविड़ ने कहा, ”उन्हें यह स्वीकार करने में कोई हिचकिचाहट नहीं है कि बुधवार को न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ भारत के सेमीफाइनल मैच काफ़ी दबाव वाला होगा. नौ मैचों में लगभग परफेक्ट खेल दिखाने के बाद भी इसमें जीत की कोई गारंटी नहीं होगी.”
समाचार एजेंसी पीटीआई ने द्रविड़ के हवाले से बताया, “अगर मैं कहूं कि सेमीफाइनल का कोई दबाव नहीं होगा तो यह प्रामाणिक नहीं होगा. आपके पास क्रिकेट के किसी भी खेल को जीतने की कोई गारंटी नहीं होती. आप सबसे बढ़िया से तैयार होने और मैच में बेहतर प्रदर्शन करने की तैयारी ही कर सकते हैं.”
नीदरलैंड पर भारत की 160 रन की जीत के बाद द्रविड़ ने कमेंटेटर के कमेंट्स के बारे में मज़ाकिया अंदाज़ में कहा, “जब सब अच्छा चल रहा हो तो यह अच्छा लगता है. लेकिन एक हार के बाद हर कोई कहने लगता है कि आप कुछ नहीं जानते.”



