Mr. Perfectionist Aamir Khan’s reaction, Junaid Khan told about his debut film Maharaj and said- When Papa used to watch the movie…
नई दिल्ली। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के बेटे जुनैद खान अपनी फिल्म ‘महाराज’ के साथ एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू कर चुके हैं। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से पॉजिटिव रिव्यू मिलें। वहीं, अब जुनैद खान ने बताया कि ‘महाराज’ को लेकर उनके पिता का क्या रिएक्शन था, जो बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट के तौर पर जाने जाते हैं।
जुनैद खान ने अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा है और ‘महाराज’ के साथ डेब्यू किया। रिलीज से पहले इस फिल्म ने काफी विवाद भी देखा, लेकिन अंत में फैसला फिल्म के हक में हुआ।
क्या आमिर खान को पसंद आई फिल्म ?
‘महाराज’ में जुनैद खान एक सामाजिक सुधारक की भूमिका में नि भाई है, जो 1800 के दशक में समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाता है। अपनी डेब्यू फिल्म पर पिता आमिर खान के रिएक्शन के बारे में बताते हुए जुनैद खान ने बॉलीवुड लाइफ संग बातचीत में कहा, “उन्हें फिल्म वाकई पसंद आई। देखिए, मैं परफेक्शनिस्ट के बारे में नहीं जानता, लेकिन जब पापा कोई फिल्म देखते हैं, तो वे उसे एंजॉय करने के लिए देखते हैं। वे हमेशा उसे एंजॉय करना चाहते हैं। इसलिए, उन्हें यह फिल्म वाकई पसंद आई। लेकिन मां को समझना मुश्किल है। हालांकि, उन्हें भी फिल्म वाकई पसंद आई। वे वाकई बेहद खुश थे।”
महाराज मानहानि पर बनी है फिल्म
जुनैद खान की डेब्यू फिल्म महाराज मानहानि मामले पर आधारित है और कुछ आध्यात्मिक समूहों में यौन शोषण के गंभीर पहलू के बारे में बात करती है। जुनैद के अलावा, ‘महाराज’ में जयदीप अहलावत, शरवरी, शालिनी पांडे और अन्य भी हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने किया है। वहीं, वाईआरएफ एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। ‘महाराज’ को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था। ये वाईआरएफ एंटरटेनमेंट और नेटफ्लिक्स का पहला कोलैबोरेशन है।
मैं चाहता हूं फिल्म यूट्यूब पर दिखाई जाए
क्या आपकी यह चाहत नहीं थी कि फिल्म को OTT पर न लाकर बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाए? जुनैद ने कहा, ‘मैं तो यह चाहता हूं कि फिल्म को सीधे यूट्यूब पर रिलीज कर दिया जाए। जितने ज्यादा लोग देखेंगे उतना बेहतर होगा। मुझे इन चीजों से फर्क नहीं पड़ता कि फिल्म कहां रिलीज हो रही है, फिल्म को लोग पसंद कितना कर रहे हैं, यह जरूरी है।’
ज्यादा लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं करते जुनैद
आप दूसरे स्टारकिड की तरह नहीं है। आपने खुद को एक्सपोज करने की भी कोशिश नहीं की है। क्या कोई सोची समझी रणनीति है। जवाब में जुनैद ने कहा, ‘नहीं, मेरा नेचर ही ऐसा है। मैं बहुत ज्यादा लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं करता हूं। सोशल मीडिया पर भी नहीं हूं। सोशल मीडिया मुझे कभी एक्साइट नहीं करती है।’
पिता आमिर खान को भी पसंद आई फिल्म
फिल्म देखने के बाद किसने कॉम्प्लिमेंट दिया। उन्होंने कहा, ‘मेरी फैमिली को फिल्म बहुत पसंद आई। नानी और दादी ने इसे बहुत पसंद किया। मॉम-डैड ने भी फिल्म देखी है। डैड एक ऐसे शख्स हैं, जो बिना मांगे राय नहीं देते हैं। फिल्म शुरू होने से पहले उन्हें इसकी कहानी पसंद आई थी। हालांकि उन्होंने इस पर कोई राय नहीं दी कि क्या सही है और क्या गलत है।’
ऑडिशन का वीडियो देख आदित्य चोपड़ा ने फिल्म में कास्ट करने का मन बनाया
प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने जुनैद का एक साल पुराना ऑडिशन का वीडियो देखा था। जुनैद ने अपने पिता आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए ऑडिशन दिया था। आदित्य चोपड़ा को जुनैद का वो वीडियो काफी पसंद आया था। इसी के बाद उन्होंने जुनैद को फिल्म में लेने का मन बना लिया था।
जुनैद ने कहा, ‘आदित्य सर ने मुझे बुलाया और महाराज की स्क्रिप्ट दी। उन्होंने कहा कि फर्स्ट हाफ पूरा पढ़कर सुनाओ। मैंने सुनाई तो उन्होंने ज्यादा कुछ रिएक्शन नहीं दिया। बस इतना कहा कि बढ़िया किए, चलो काम शुरू करते हैं।’
दूसरों से इतर, जुनैद को ऑडिशन देना काफी पसंद है
आज कल के एक्टर्स एकाध फिल्म करने के बाद ऑडिशन या लुक टेस्ट देना पसंद नहीं करते हैं। आपकी इस पर क्या राय है। जुनैद ने कहा, ‘मुझे ऑडिशन देना पसंद है। इससे प्रैक्टिस हो जाती है। इससे डायरेक्टर को भी पता चल जाता है कि वो क्या चाहते हैं और आप क्या दे पा रहे हैं।’



