Home Blog बस ने खड़े कंटेनर को मारी टक्कर, हाथरस में सड़क हादसा दो...

बस ने खड़े कंटेनर को मारी टक्कर, हाथरस में सड़क हादसा दो लोगों की दर्दनाक मौत; 16 घायल,

0

Bus collided with a standing container, road accident in Hathras, two people died tragically; 16 injured,

हाथरस। यूपी के हाथरस में एक हादसे में दो लागों की मौत हो गई, जबक‍ि 16 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
सिकंदराराऊ के एटा-अलीगढ़ मार्ग पर गांव टोली के पास गुरुवार की सुबह सड़क किनारे खड़े कंटेनर से निजी बस टकरा गई। हादसे में बस चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। 16 यात्री घायल हुए हैं। बस चंड़ीगढ़ से उन्नाव जा रही थी।
हाथरस जिलाधिकारी आशीष कुमार ने बताया- बस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 16 लोग घायल हुए हैं।

Ro.No - 13672/156

उन्नाव हादसे में 18 लोगों की मौत

यूपी के उन्नाव में एक द‍िन पहले बुधवार को लखनऊ-आगरा एक्‍सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हुआ था। स्‍लीपर बस आगे चल रहे दूध के टैंकर से टकरा गई थी। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई थी, जबक‍ि 19 लोग घायल हुए। बताया गया ड्राइवर ने रात में ढाबे पर शराब पी थी। हाइवे पर उसने बस की रफ्तार 100 क‍िलोमीटर से ज्‍यादा कर दी थी।

दुर्घटना में ये हुए घायल

संदीप (18) पुत्र चंद्रपाल निवासी उन्नाव, अनस अनस (19) पुत्र इदरीस फतेहपुर, पिंटू (25) पुत्र सियाराम संगरूर, साहिल (7) पुत्र इम्तियाज़ बांस गरखा, अरुण (26) पुत्र राम लखन लखनऊ, मंजय (22) पुत्र नंदू, ठाकुर (22) बिहार, सुमित (18) पुत्र राजकुमार उन्नाव, वरुण (9) पुत्र लखन उन्नाव, रामवीर (26) पुत्र शिवराज उन्नाव, गोपाल (42) पुत्र ब्रजबहादुर, लखनऊ, बबलू (32) पुत्र नंद किशोर कानपुर. सभी घायलों को हाथरस जिला अस्पताल रेफर किया गया है. इसके अलावा गंभीर रूप से घायल कांति (50) पुत्र छोटा हरदोई, रजनी (20) पुत्री चंद्रपाल उन्नाव, सौरभ (25) पुत्र राजेश लखनऊ, संतराम (40) पुत्र जियालाल, दीपू (20) पुत्र नस्तर उन्नाव, वरुण (30) पुत्र श्रीकृष्ण निवासी हरदोई का अलीगढ़ मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here