There was a heated argument between Shaheen Afridi and batting coach Mohammad Yousuf, the reason came out before T20 WC 2024
नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2024 से पहले पाकिस्तान टीम इंग्लैंड दौरे पर गई थी। जहां दोनों टीमों के बीच टी20I सीरीज खेली गई। इस सीरीज के दौरान पाकिस्तान पेसर शाहीन अफरीदी और उनके बैटिंग कोच मोहम्मद युसूफ में तीखी बहस हुई।
रिपोर्ट के अनुसार, कोच और मैनेजमेंट ने पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) से शाहीन के इस रवैये को लेकर शिकायत भी की थी। न्यूज एजेंसी एएनआई ने जियो न्यूज की उस रिपोर्ट को कंफर्म किया कि शाहीन और यूसुफ के बीच ट्रेनिंग सेशन के दौरान आप में तीखी बहस हुई थी।
Shaheen Afridi और बैटिंग कोच Mohammad Yousuf के बीच हुई तीखी बहस
दरअसल, टी20 विश्व कप 2024 से पहले पाकिस्तान की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20I सीरीज खेली थी। इस सीरीज से पहले ट्रेनिंग सेशन के दौरान शाहीन और यूसुफ के बीच टकराव हुआ।
यूसुफ ने शाहीन नो बॉल की तरफ इशारा किया। बार-बार की आलोचना से निराश शाहीन ने यूसुफ से अपने काम से काम रखने को कहा। इस दौरान यूसुफ ने शाहीन को याद दिलाया कि वह बस एक कोच के रूप में अपना काम कर रहे थे। दोनों के बीच इस तरह जुबीनी जंग हो गई और स्थिति बिगड़ गई, लेकिन बाद में शाहीन ने माफी भी मांग ली।
पाकिस्तान का टी20 विश्व कप 2024 में निराशाजनक प्रदर्शन रहा
वेस्टइंडीज और यूएस में आयोजित हुए आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। पाकिस्तान को पहले संयुक्त राज्य अमेरिका ने सुपर ओवर में हराया और फिर भारतीय टीम के हाथों उसे 6 रन से हार झेलनी पड़ी। बाबर की सेना ने इसके बाद कनाडा और आयरलैंड के खिलाफ संघर्षपूर्ण जीत हासिल की। इस तरह ग्रुप-स्टेज से ही पाकिस्तान की टीम बाहर हो गई।
मैं दोषारोपण के खेल का हिस्सा नहीं बनना चाहता
अब्दुल रज्जाक पुरुष और महिला चयन समितियों का हिस्सा थे, जबकि वहाब पुरुष टीम के चयनकर्ता थे। पीसीबी का यह बयान हाल ही में खेले गए प टी20 विश्व कप 2024 से पाकिस्तान के जल्दी बाहर होने के बाद आया है, जहां टीम अमेरिका और भारत के खिलाफ हार के बाद ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। समिति से हटाए जाने के बाद, रियाज ने एक्स पर एक पत्र साझा और लिखा, “मैं बहुत कुछ कह सकता हूं, लेकिन मैं दोषारोपण के खेल का हिस्सा नहीं बनना चाहता।”
टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम के साथ थे बहाब
पाकिस्तान ने चयन समिति के पुनर्गठन की पुष्टि की है और इसकी संरचना के बारे में जल्द ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी। वहाब पहले मुख्य चयनकर्ता के रूप में काम कर चुके हैं। बाद में उन्हें पुरुष चयन समिति के सात सदस्यों में से एक के तौर पर मौका दिया गया है। पूर्व तेज गेंदबाज ने सीनियर टीम मैनेजर के रूप में टी20 विश्व कप में भी पाकिस्तान टीम के साथ यात्रा की थी।
खिलाड़ियों पर एक-दूसरे के खिलाफ लॉबिंग करने के भी आरोप
दरअसल, एक रिपोर्ट में बताया गया है कि शाहीन शाह अफरीदी ने कोच और मैनेजमेंट के साथ टी20 वर्ल्ड कप से पूर्व इंग्लैंड और आयरलैंड के दौरे पर भी बदतमीजी की थी, अब गैरी कर्स्टन और अजहर महमूद ने इस मामले में पीसीबी से शिकायत की है। इसके अलावा कोच ने खिलाड़ियों पर एक-दूसरे के खिलाफ लॉबिंग करने के भी आरोप लगाए हैं।
रज्जाक और रियाज की छुट्टी
बता दें कि पीसीबी ने बुधवार को पुष्टि की थी कि उन्होंने अब्दुल रज्जाक और वहाब रियाज को राष्ट्रीय चयन समिति में उनकी सेवाओं से हटा दिया है। अब्दुल रज्जाक पुरुष और महिला चयन समिति में शामिल थे और वहाब पुरुष टीम के सेलेक्टर थे। पीसीबी ने ये फैसला टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की किरकिरी के बाद लिया, जहां उनकी टीम यूएसए और भारत से हारकर ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी।



