IPS officer was suspended for misbehaving in a club in Goa, now after 11 months President Murmu has revoked the suspension
नई दिल्ली। IPS officer A Koan Suspended: गोवा में एक महिला टूरिस्ट के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार करने के लिए 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया था। हालांकि, 11 माह बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उनका निलंबन रद्द कर दिया है। साथ ही केंद्र सरकार ने ऑफिस का ट्रांसफर गोवा से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह कर दिया है।
16 अगस्त, 2023 को हुए थे संस्पेंड
अधिकारी ए कोआन को पिछले साल 16 अगस्त को राष्ट्रपति मुर्मू ने निलंबित कर दिया था, जब गोवा पुलिस ने गृह मंत्रालय में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें ऑफिसर पर आरोप था कि उन्होंने उत्तरी गोवा के एक बीच क्लब में एक महिला टूरिस्ट के साथ दुर्व्यवहार किया था।
प्रमोद सावंत ने विधानसभा में क्या कहा
पुलिस ने आरोप लगाया है कि एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के कोआन घटना के समय कथित तौर पर नशे में थे। पिछले साल गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने विधानसभा में कहा था कि आरोपियों के खिलाफ ‘सख्त कार्रवाई की जाएगी’ और ‘हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।’
क्या कहता है 1969 का नियम?
अवर सचिव राकेश कुमार सिंह द्वारा 11 जुलाई को जारी एक आदेश में कहा गया कि ‘चूंकि, 16 अगस्त 2023 के गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, डॉ ए कोआन को निलंबित कर दिया गया था। अखिल भारतीय सेवाएं (अनुशासन 85 अपील) नियम, 1969 के नियम 3 के अनुसार उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जानी थी।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, कोआन ने अगस्त 2023 में उत्तरी गोवा के पर्यटन स्थल कलंगुट के एक नाइट क्लब में एक महिला पार्टीगोअर के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था। 7-8 अगस्त, 2023 की मध्यरात्रि को कोआन ने कथित तौर पर लास ओलास बार और रेस्तरां में नशे की हालत में एक महिला पर्यटक के साथ दुर्व्यवहार किया था जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था।
आईपीएस अधिकारी को किया था सस्पेंड
11 जुलाई को जारी एक आदेश में एमएचए के अवर सचिव राकेश कुमार सिंह ने कहा कि 16 अगस्त 2023 के आदेश के मुताबिक डॉ ए कोआन को सस्पेंड कर दिया गया था। उनके खिलाफ भारतीय सेवाएं (अनुशासन 85 अपील) नियम, 1969 के नियम 3 के अनुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जानी थी। समय-समय पर इसकी जांच भी की गई और फिर इसको 10 फरवरी 2024 से आगे 180 दिन के लिए बढ़ा दिया गया था। एजीएमयूटी कैडर-1997 बैच के आईएएस डॉ. वी. कैंडावेलू और एजीएमयूटी कैडर-2004 बैच के आईपीएस ओमवीर सिंह बिश्नोई को जांच अधिकारी बनाया गया था।
राष्ट्रपति ने किया बहाल
सिंह ने बताया कि डॉ.ए.कोआन के खिलाफ किसी भी तरह के भ्रष्टाचार के कोई आरोप नहीं हैं और ना ही आज की तारीख तक कोई भी जांच पेंडिग है। सिंह ने कहा कि इन सभी मामलों को देखते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस नतीजे पर पहुंची कि आईपीएस अधिकारी का सस्पेंशन जारी रखना अपना जनहित में नहीं होगा। इसलिए उनका निलबंन रद्द कर दिया गया। सस्पेंशन बहाल होने के कुछ ही घंटों के बाद में गृह मंत्रालय ने एक आदेश जारी किया और इसमें कहा गया कि कोऑन को गोवा से ट्रांसफर करके अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भेजा जाता है।
महिला से किया दुर्व्यवहार
पिछले साल की घटना के बाद जांच के बाद गृह मंत्रालय को भेजी गई अपनी रिपोर्ट में गोवा पुलिस ने बताया था कि डॉ कोआन स्पोंडिलाइटिस से संबंधित गर्दन की बीमारी की वजह से छुट्टी पर थे। इस घटना से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि वह सोमवार देर रात (7 अगस्त) बागा इलाके में मौजूद एक नाइट क्लब में गया था। क्लब में एक महिला अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रही थी। घटना सुबह करीब 4 बजे हुई। कोई शिकायत नहीं की गई, लेकिन आरोप है कि उसने महिला को परेशान किया और आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके बाद महिला ने उसे थप्पड़ मार दिया।



