Home Blog शादी समारोह में अधांधुंध फायरिंग,पटना के मैरेज हॉल में खूनी खेल, दूल्हे...

शादी समारोह में अधांधुंध फायरिंग,पटना के मैरेज हॉल में खूनी खेल, दूल्हे के जीजा और भाई की गोली लगने से मौत

0

Indiscriminate firing at a wedding ceremony, bloody game in Patna’s marriage hall, groom’s brother-in-law and brother died due to bullet injuries

दानापुर (पटना)। Patna Crime शुक्रवार को राजधानी पटना में खूनी वारदात को अंजाम दिया गया। दानापुर में खगौल रोड स्थित एक मैरेज हॉल में देर रात हथियार बंद अपराधियों ने शादी समारोह के दौरान दूल्हे के बड़े भाई और बहनोई की गोली मारकर हत्या कर दी।

Ro.No - 13672/156

इस घटना के वक्त मैरेज हॉल के अंदर जयमाल चल रहा था। इसी दौरान मैरेज हॉल के बाहर चार बाइक पर बैठे आठ की संख्या में बदमाशों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी।
फायरिंग की आवाज सुन दूल्हे के चाचा बाहर आये तो देखा दो लोगों को गोली लगी है। बदमाशों ने जब उनपर भी फायरिंग की तो वे हॉल के अंदर भागे।

क्या है पूरा मामला

बताया जाता है कि जमुई के मलयपुर के टून सिंह के बेटे अमित की बारात आयी थी। बक्सर के बड़की नैनीजोड निवासी सूर्यदेव उपाध्याय की बच्ची प्रगति की शादी थी।

मृतक की पहचान जमुई जिले के मलेयपुर के गोल्डेन सिंह(दूल्हे के भाई) और भागलपुर जिले के मानिकपुर थाना के शाहकुंड निवासी सर्वेन्द्र सिंह (दूल्हे के बहनोई) के रूप में हुई है। घटना के बाद दोनों पक्ष के लोग वापस बिना शादी हुई घर लौट गए।

बारात दानापुर खगौल मार्ग स्थित रूद्रा मैरेज हॉल में आया था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल से पांच पिस्टल का खोखा पुलिस ने बरामद किया है।

शादी समारोह में बदमाशों ने की फायरिंग

खगौल थाना अध्यक्ष ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि घटना बीती रात्रि लगभग डेढ़ बजे की है खगौल थाना क्षेत्र के रुद्रा मैरिज हॉल में जयमाला के दौरान फायरिंग हुई है, जिसमें दो लोगों की को गोली लगी थी इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टर ने अमृत घोषित कर दिया. बारात जमुई से आई थी जबकि लड़की वाले बक्सर के थे.

थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले शादी समारोह में ही शामिल थे. अपराधियों की पहचान हो गई है जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बारात जब लग रही थी और लोग बैंड बाजे पर डांस कर रहे थे उसी वक्त बाहरी व्यक्ति जाकर डांस करने लगा. जिसमें बारात के लोगों से बहस हुई और उसके बाद वह चला गया.

लड़के के जीजा और भाई की मौत

उसके बाद जब मैरिज हॉल में जयमाला हो रहा था उस वक्त तकरीबन 6 से 7 लोगों के साथ वह हॉल में पहुंचा और ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगा, जिसमें दूल्हे का भाई जो जमुई का रहने वाला था उसे गोली लगी तो दूसरा दूल्हे का जीजा जो आरा का रहने वाला था उसे गोली लगी. दोनो को गंभीर स्थिति में तुरंत पास के अस्पताल में भेजा गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. वहीं अपराधी घटना को अंजाम देखकर आराम से वहां से चलते बने.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here