James Anderson said a big thing about Virat Kohli while leaving, said- “It seemed I would get him out on every ball…”
नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया में कुछ राइवलरी ऐसी होती हैं जो हमेशा याद रहती हैं। इनको देखकर ही मजा आता है। जेम्स एंडरसन और विराट कोहली की प्रतिद्वंद्विता भी कुछ ऐसी ही थी। विराट कोहली मौजूदा समय के महान बल्लेबाज। एंडरसन की गिनती भी महान तेज गेंदबाजों में होती है। एंडरसन ने लॉर्ड्स मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच के बाद अपना इंटरनेशनल करियर को अलविदा कह दिया। इसके बाद दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने कोहली के साथ अपनी राइवलरी को लेकर बात रखी है।
एंडरसन ने क्या कहा
लॉर्ड्स में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलने के बाद एंडरसन ने उनकी और कोहली के बीच की प्रतिस्पर्धा पर भी बात की। उन्होंने कहा, “आप काफी उतार-चढ़ाव देखते हैं। कुछ सीरीजों में आप शानदार महसूस करते हैं और कुछ में नहीं, बल्लेबाज आपसे बेहतर कर जाता है। विराट कोहली जब शुरुआत में आए थे तो मुझे लगता था कि मैं उन्हें हर बॉल पर आउट कर सकता हूं। लेकिन हाल ही में मुझे लगा कि मैं उन्हें आउट ही नहीं कर सकता। आप काफी छोटा महसूस करते हो।”
ऐसी रही राइवलरी
कोहली और एंडरसन पहली बार साल 2014 में आमने-सामने हुए थे। इस दौरान 10 पारियों में एंडरसन ने पांच बार कोहली को आउट किया था। 2016 में जब इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर आई तो कोहली ने एंडरसन पर काफी रन बनाए। 2018 में टीम इंडिया ने फिर इंग्लैंड का दौरा किया और इस बार सभी को इंतजार था कि कोहली किस तरह से एंडरसन का सामना करते हैं। कोहली ने इस बार डटकर उनका सामना किया। एंडरसन इस बार कोहली को एक भी बार आउट नहीं कर पाए और कोहली के बल्ले से इस दौरे पर 700 से ज्यादा रन निकले। तीन साल बाद 2021 में एंडरसन ने कोहली को इंग्लैंड में दो बार आउट किया।
विराट को लेकर एंडरसन का बड़ा बयान
जेम्स एंडरसन ने विराट कोहली के बारे में बता करते हुए कहा, ‘शुरुआती दिनों में विराट कोहली के खिलाफ खेलते हुए आपको ऐसा लगता था कि आप उन्हें हर गेंद पर आउट कर सकते हैं, लेकिन अब आपको ऐसा लगता है कि आप विराट कोहली को एक बार भी आउट नहीं कर सकते और आप बहुत हीन भावना महसूस करते हैं’. एंडरसन ने अपने इस बयान से साफ कर दिया है कि कोहली को गेंदबाजी करना उनके लिए भी आसान नहीं था.
एंडरसन और कोहली की टेस्ट में टक्कर
एंडरसन और कोहली के बीच 2014, 2016, 2018 और 2021 कांटे का मुकाबला देखा गया है. इस दौरान कोहली ने एंडरसन के खिलाफ 36 टेस्ट पारियों में बल्लेबाजी की है. एंडरसन ने कोहली को 7 बार आउट किया है. कोहली 710 गेंदों पर एंडरसन के सामने 305 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 42.95 और औसत 43.57 का रहा है. कोहली ने एंडरसन के खिलाफ 39 चौके भी लगाए हैं.
जेम्स एंडरसन के नाम बड़ा कीर्तिमान
जेम्स एंडरसन की बात करें तो उन्होंने अपने करियर के दौरान 21 साल में इंग्लैंड के लिए 188 टेस्ट मैच खेले, जबकि उनके नाम 704 विकेट रहे. एंडरसन अब दुनिया में सबसे अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन चुके हैं. जबकि उनसे आगे स्पिनर शेन वॉर्न (708) और मुथैया मुरलीधरन (800) ही हैं. इतना ही नहीं जेम्स एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट करियर के दौरान 188 टेस्ट मैच खेले और वह दुनिया में सबसे अधिक टेस्ट मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बने. इस लिस्ट में 200 टेस्ट मैचों के साथ सबसे आगे सचिन तेंदुलकर हैं.



