There will be heavy rain in these districts during the next 48 hours, Rain Alert- Very heavy rain warning in Chhattisgarh: Meteorological Department issued Orange-Yellow alert
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। मौासम विभाग की माने तो अगले 48 घंटो के दौरान आंधी तूफान के साथ इन जिलों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।
छत्तीसगढ़ में मौसम की बात करें तो आज आकाश में बादल छाये हुये। तापमान में भी गिरावट आई है। आज सुबह से ही राजधानी रायपुर के कई इलाकों में रूक-रूक कर खंड वर्षा हुई। बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। वहीं, बंस्तर संभाग में झमाझम बारिश हो रही है।
रायपुर मौसम विभाग की माने तो 14 जुलाई को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने भारी बारिश के दौरान घर में ही रहने की सलाह दी है। आज कुछ जिलों में शाम के बाद हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.0 डीग्री सेल्सीयस राजनांदगांव में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.3 डीग्री सेल्सीयस अम्बिकापुर में दर्ज किया गया
आज के लिए अलर्ट
मौसम विभाग ने आज के जिन जिलों के लिए भारी बारिश (very heavy rain) जारी किया है उनमें, दंतेवाड़ा, सुकमा, बस्तर, बीजापुर, कोंडागांव, धमतरी, गरियाबंद, रायगढ़, सूरजपुर, बलरामपुर शामिल है। वहीं जशपुर, सरगुजा के लिए ऑरेंज और अति भारी बारिश (very heavy rain) का अलर्ट जारी किया है।
कल 14 जुलाई के लिए अलर्ट
रविवार को अगर आप कहीं घुमने की सोच रहे हैं तो ध्यान देना होगा कि मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, दंतेवाड़ा, सुकमा, बस्तर, बीजापुर, कोंडागांव, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बलौदाबाजार, मुंगेली, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, जांजगीर चांपा, रायगढ़ शामिल है। इन जिलों में भारी बारिश (heavy rain) हो सकती है। वहीं जशपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट और अति भारी बारिश (very heavy rain) की चेतावनी जारी की गई है।
जानिए आज का तापमान
लालपुर 33.2, माना एयरपोर्ट 33.1, बिलासपुर 33.0, पेण्ड्र्ारोड 29.0, अम्बिकापुर 30.2, जगदलपुर 31.2, दुर्ग 33.2, राजनांदगांव 34.0 रहा।
24 से 48 घंटे का आरेंज और येलो अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटों में सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. इन जिलों के लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है.
24 घंटे के लिए येलो अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक सूरजपुर, रायगढ़, सारंगगढ़, बिलाईगढ़, सक्ती, गरियाबंद, धमतरी, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिले के एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना बनी हुई है. इन सभी जगहों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
48 घंटे के लिए येलो अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के जशपुर, गौरेला, पेंड्रा, मरवाही, बिलासपुर, रायगढ़, सारंगगढ़, बिलाईगढ़, सक्ती, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, बलौदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिले के एक दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.
भारी बारिश से बिगड़ सकते हैं हालात
येलो और ऑरेंज अलर्ट के दौरान कई जिलों में हालात बिगड़ सकते हैं. निचली बस्तियों में पानी भर सकता है. शहर में बने अंडरपास बंद हो सकते हैं. भारी बारिश के चलते सड़कों पर जाम के हालात भी बन सकते हैं. बारिश के चलते सड़क किनारे दुकान लगाने वालों को भी भारी दिक्कतों का सामाना करना पड़ सकता है.


