Home Blog आंगनबाडी केन्द्रो में महिला एवं बाल विकास विभाग ने लगायें पौधे

आंगनबाडी केन्द्रो में महिला एवं बाल विकास विभाग ने लगायें पौधे

0

Women and Child Development Department planted saplings in Anganwadi centers

एक पौधा मां के नाम चार पौधौ का रोपण बेटियों के नाम लगाया

Ro.No - 13759/40

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – जिले के सभी आंगनबाडी केन्द्रो 12 जुलाई को पांच पौधे लगाऐ गये वही एक पौधा मां के नाम और चार पौधो का रोपण बेटियों के नाम लगाया गया। इसी कडी में शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग उसूर के द्वारा आंगनबाडी केन्द्रो में पौधे लगाये। दूरस्थ अंचल धारावारम के आंगनबाडी केन्द्र में बेटी बचाओ और बेटी पढाओं जन जागरूकता अभियान के तहत जल शक्ति से नारी शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया, बेटियों को शिक्षा देने और जल संरक्षण के साथ पौधौ की सुरक्षा का शपथ लिया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग उसूर के अधिकारी बालेन्दु देवांगन ने बताया ,कि कलेक्टर अनुराग पाण्डेय और जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशानुसार पौधा रोपण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।बेटी पढाओं बेटी बचाओ ,एक पौधा मां के नाम और चार पौधो को बेटियों के नाम रोपण किया उन्होने बताया,कि बेटियों को शिक्षा देने और जल संरक्षण के साथ आंगनबाडी केन्द्रों में पौधे रोपण किया जा रहा है। इस दौरान जनपद सदस्य अनील बुरका, सरोजनी कट्टम शंकर मडवी भाजपा नेता तीथर जुमार,सुधीर पद्दम,हरेकृष्णा, सुपरवाईजर, आंगनबाडी कार्यकर्ता के अलावा सहायिकाओं ने आंगनबाडी केन्दो में पौधे लगाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here