Home Blog Donald Trump: हाई स्कूल का सच जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान,...

Donald Trump: हाई स्कूल का सच जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान, ट्रंप पर हमला करने वाले थॉमस क्रुक्स की ये है हिस्ट्री,

0

Donald Trump: You will be surprised to know the truth about his high school, this is the history of Thomas Crooks who attacked Trump,

पेन्सिलवेनिया। रविवार को पेन्सिलवेनिया में एक चुनावी रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने वाले हमलावर थॉमस मैथ्यू क्रुक्स की तस्वीर सामने आई है। ट्रंप पर गोली चलाने के कुछ ही सेकंड बाद सीक्रेट सर्विस ने हमलावर के सिर पर गोली मारकर उसका नामोनिशान खत्म कर दिया। अब संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने थॉमस की तस्वीर जारी की है।

Ro.No - 13672/156

20 साल का युवा, आखों पर चशमा और कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराता हुआ चेहरा… इस तस्वीर को कोई भी देखेगा तो उसके जहन में बस यही आएगा की आखिर इतना मासूम सा दिखने वाला शख्स देश के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर गोली कैसे चला सकता है।

शांत और अकेले रहने वाला थॉमस

एजेंसी ने बताया कि थॉमस काफी शांत स्वभाव का इंसान था। वह काफी अकेले रहता था और 2022 में बेथेल पार्क हाई स्कूल से उसने ग्रेजुएशन पूरी की थी। बताया जाता है कि थॉमस ने राष्ट्रीय गणित और विज्ञान पहल से 500 डॉलर का स्टार अवॉर्ड भी हासिल किया था। वह एक रजिस्टर्ड रिपब्लिकन पार्टी से था और आगामी 5 नवंबर के राष्ट्रपति चुनाव में पहली बार मतदान करने वाला था।

स्कूल में मिलती थी धमकी

थॉमस के स्कूलमेट ने बताया कि उसे कभी राजनीति या ट्रम्प पर चर्चा करते हुए नहीं देखा था। लेकिन, उसे अक्सर स्कूल में धमकाया जाता था। एक छात्र ने स्थानीय अमेरिकी मीडिया को बताया कि ‘वह शांत रहता था, लेकिन उसे धमकाया जाता था। उसे बहुत धमकाया जाता था।’

ग्रेजुएशन होने के बाद, वह एक नर्सिंग होम में काम कर रहा था। हमले के बाद, उसकी कार के अंदर एक ‘संदिग्ध उपकरण’ पाया गया, जिसकी अब बम तकनीशियनों द्वारा जांच की जा रही है। अधिकारी अब उसके फोन की भी जांच कर रहे हैं।

सुरक्षा अधिकारियों को दी गई थी चेतावनी

हमले से पहले रैली में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों को एक ऐसे व्यक्ति के बारे में चेतावनी देने की कोशिश की थी जो पास की छत से छत पर घूम रहा था और रैली की ओर बंदूक तानकर पेट के बल लेटा हुआ था।

कभी ट्रम्प या राजनीति की चर्चा करते नहीं दिखा क्रूक्स

ABC की रिपोर्ट में बताया गया है कि पुराने स्कूलमेट्स के मुताबिक क्रूक्स एक शांत स्टूडेंट था, जो अक्सर अकेला नजर आता था। उसे कभी ट्रम्प या पॉलिटिक्स के बारे में चर्चा करते हुए नहीं देखा गया।
उसी स्कूल से पासआउट जेसन कोहलर ने बताया कि थॉमस को अक्सर चिढ़ाया जाता था। वह शांत रहता था, लेकिन लोग उसे बहुत परेशान किया करते थे। वह कई बार शिकार के दौरान पहनने वाले कपड़े पहन आता था, जिसके चलते दूसरे बच्चे उसके पहनावे का मजाक उड़ाते थे।

एक वीडियो में हमलावर ने कहा- मैं ट्रम्प से नफरत करता हूं

क्रूक्स का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह कह रहा है- मैं रिपब्लिकन से नफरत करता हूं। मैं ट्रम्प से नफरत करता हूं। नफरत… नफरत… क्योंकि वे गलत व्यक्ति हैं।

FBI ने कहा है कि हम थॉमस के मोबाइल फोन को खंगालने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि उसके प्लान का पता चल सके। हालांकि, एजेंसी ने कहा है कि थॉमस FBI की जांच के दायरे में नहीं था और उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं है।
उसकी ऑनलाइन हिस्ट्री में भी कुछ संदेहास्पद नहीं मिला है। वह ऑनलाइन शतरंज और वीडियो गेम खेलता था और कोडिंग सीखता था।

क्रूक्स ने पिता की खरीदी बंदूक से किया था हमला

FBI के स्पेशल एजेंट केविन रोजेक के मुताबिक क्रूक्स ने जिस AR-स्टाइल राइफल से ट्रम्प पर गोली चलाई थी, उसके पिता ने उसे वैध तरीके से खरीदा था। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि शूटर को राइफल कैसे मिली। रोजेक ने यह भी बताया कि क्रूक्स के मनोरोगी होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं।

शूटर की आइडियोलॉजी अब तक साफ नहीं

FBI ने बताया कि वे इस घटना की जांच जानलेवा हमले और संभावित टेररिज्म एक्ट की तरह कर रहे हैं। शूटर ने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया है। उसकी आइडियोलॉजी अब तक साफ नहीं हो पाई है। न ही यह पता चला है कि राजनीतिक तौर पर उसका किस तरफ झुकाव था।

वहीं पेंटागन के स्पोक्सपर्सन मेजर जनरल पैट रायडर ने बताया कि क्रूक्स का मिलिट्री से कोई संबंध सामने नहीं आया है। न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक वह रिपब्लिकन पार्टी से जुड़ा था, लेकिन कुछ वक्त पहले उसने डेमोक्रेटिक पार्टी की विचारधारा वाली प्रोग्रेसिव पॉलिटिकल एक्शन कमेटी को भी चंदा दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here