People trapped in flood in village Puswada were rescued safely
Three members of the same family were trapped
विधायक श्री नेताम ने पीड़ितों से मिलकर हालचाल जाना
उत्तर बस्तर कांकेर, 16 जुलाई 2024/ जिले के कांकेर विकासखंड के ग्राम पुसवाड़ा के मांझापारा निवासी श्री भुनेश्वर साहू, उनकी पत्नी श्रीमती रोमिन साहू और बेटा तोरण साहू आज खेत गए थे, इसी दौरान नदी में अचानक जल स्तर बढ़ने से तीनों बाढ़ में फंस गए। घटना की जानकारी मिलते कलेक्टर श्री नीलेश महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार उन्हें नगरसेना की टीम के द्वारा रेस्क्यू कर सुरक्षित ढंग से बाढ़ से निकाल लिया गया है। इसका पता चलते ही कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम ने मौके पर जाकर तीनों पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उनके साथ राज्य मत्स्य विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री भरत मटियारा भी मौजूद थे।



