Home Blog चलती कार में दुष्कर्म,ग्वालियर में 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ, बात...

चलती कार में दुष्कर्म,ग्वालियर में 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ, बात नहीं मानने पर वीडियो किया वायरल; 2 गिरफ्तार

0

Rape in a moving car with a 9th class student in Gwalior, video made viral when she did not obey; 2 arrested

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक 9वीं कक्षा की छात्रा का कथित तौर पर अपहरण कर चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना पिछले महीने ग्वालियर-शिवपुरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोहना पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में हुई।
जब इस मामले की जानकारी पीड़िता के घरवालों को मिली तो उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।ग्वालियर के एएसपी निरंजन शर्मा ने शुक्रवार को एएनआई को बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मोहना थाने में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

Ro.No - 13759/40

आरोपियों की उम्र 18 से 20 साल के बीच

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक टीम तैयार की है। हालांकि, टीम ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है। इसमें दुष्कर्म करने वाला और उसका साथी शामिल है, जिसमे पीड़िता का वीडियो बनाया था। एएसपी शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ चल रही है और घटना में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी जब्त किया जा रहा है। वहीं, तीसरे साथी को पकड़ने के लिए टीम भेजी गई है।’ बता दें कि आरोपियों की उम्र 18 से 20 साल के बीच है।

सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो

आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो रिकॉर्ड कर और उसे सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया है। शर्मा ने एएनआई को बताया कि जब नाबालिग लड़की ने अपने परिवार को घटना के बारे में बताया तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।

दोस्ती और फिर धोखेबाजी

13 वर्षीय लड़की, जो कक्षा 9 की छात्रा है, ने मोहना पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि करीब एक साल पहले उसकी दोस्ती चिनौर के एक युवक से हुई थी, जिसने बाद में उसे अपने दोस्तों से मिलवाया। दोनों चैट के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में थे। एक जून को आरोपी अपने दो दोस्तों के साथ कार में आया और लड़की को मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद वे उसे जबरन कार में बैठाकर ले गए।

नहीं मानी बात तो कर दिया वीडियो वायरल

एएसपी शर्मा ने बताया कि एक युवक ने कार की पिछली सीट पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान एक युवक कार चला रहा था, जबकि दूसरा युवक ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठा था और घटना का वीडियो बना रहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लगातार वीडियो के आधार पर लड़की को ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रहे थे। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी, लेकिन जब लड़की ने उनकी बात नहीं मानी तो आरोपियों ने उसका वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

चलती कार में किया गैंगरेप

यह वारदात आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग (Agra-Mumbai National Highway) पर ग्वालियर से शिवपुरी (Gwalior-shivpuri Road) की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर हुई. बताया गया कि यह वारदात जून महीने में हुई, लेकिन इसका खुलासा बीती रात हुआ. जब बच्ची अपने परिजनों को साथ लेकर मोहना थाने पहुंची. पीड़ित बच्ची ने पुलिस को बताया कि वह कक्षा 9 में पढ़ती है. एक साल पहले इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती चीनौर के रहने वाले एक युवक से हुई. जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत होती रही. इस बीच युवक ने अपने एक और साथी से उसकी दोस्ती करवा दी. इसके बाद वे बातचीत करने लगे.

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती

पीड़ित ने बताया कि इस दौरान तीनों कभी-कभार मिलने-जुलने भी लगे. वारदात के दिन कार में घुमाने के बहाने उसे एक फोर्ड गाड़ी में बैठाया और नेशनल हाइवे पर निकल गए. पीड़ित बच्ची ने बताया कि थोड़ी ही देर में युवकों के तेबर बदलने लगे और उन्होंने हरकतें करना शुरू कर दिया. और उन्होंने उसके साथ गलत काम किया और इसका वीडियो भी बना लिया. घटना के बाद वह बुरी तरह डर गई. आरोपियों ने उसे डराया और धमकाया भी. उन्होंने धमकी दी कि अगर उसने किसी को भी इसके बारे में बताया तो अंजाम बहुत ही बुरा होगा. इसके बाद आरोपियो ने बच्ची को छोड़ दिया.

दोबारा नहीं जाने पर आरोपियों ने वीडियो किया वायरल

पुलिस के अनुसार, इस वारदात के बाद आरोपी लगातार पीड़ित पर दोबारा आने के लिए दबाव बना रहे थे. डरी-सहमी छात्रा लगातार आने से इनकार कर रही थी. आरोपी ब्लैकमेल भी कर रहे थे. जब छात्रा ने दोबारा उनके पास आने से मना कर दिया तो आरोपियों ने जो वीडियो बनाया था, वह उसके कई रिश्तेदार और परिचितों को भेजकर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होते ही पूरा घटनाक्रम सामने आ गया. जब परिजनों ने पूछताछ की तो बच्ची ने रोते हुए सच्चाई सामने बता दी. इसके बाद वे बच्ची को लेकर मोहना थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया. थाना प्रभारी राशिद खान ने बताया कि सभी आरोपी चीनौर इलाके के हैं. केस दर्ज होने की भनक पड़ते ही वे फरार हो गए हैं, लेकिन पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.

आरोपियों ने छात्रा का बनाया अश्लील वीडियो

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी यहीं नहीं रुके उन्होंने छात्रा के अश्लील वीडियो भी बना लिए। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा। जब छात्रा के द्वारा इसका विरोध किया गया तो आरोपियों ने उसका वीडियो उसके परिजनों को भेज दिया। जब लड़की के परिजनों ने वह वीडियो देखा तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर दुष्कर्म, किडनैपिंग सहित कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। बता दें कि, सभी आरोपी फरार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here