Home Blog Cargo Ship Fire: कार्गो जहाज में लगी आग, गोवा में समंदर के...

Cargo Ship Fire: कार्गो जहाज में लगी आग, गोवा में समंदर के बीच, ICG के तीन Ship 20 घंटों से तैनात

0

Cargo Ship Fire: Cargo ship caught fire in the middle of the sea in Goa, three ICG ships deployed for 20 hours

नई दिल्ली। इंडियन कोस्ट गार्ड के तीन जहाज एमवी मर्सक फ्रैंकफर्ट मालवाहक जहाज में लगी भीषण आग को बुझाने के लिए अग्निशमन अभियान चला रहे हैं। इस जहाज में भारी मात्रा में खतरनाक कैमिकल का माल ले जाया जा रहा था।
बता दें कि यह अभियान आईसीजी के तीन जहाज सुजीत, सचेत और सम्राट द्वारा संचालित किया जा रहा है। शुक्रवार को कर्नाटक के कारवार के पास एक मालवाहक जहाज में आग लग गई थी। तीनों जहाज लगभग 20 घंटे से अधिक समय तक लगातार आग को बुझाने और अधिक फैलने से रोकने का प्रयास कर रहे है।

Ro.No - 13672/156

सुजीत, सचेत और सम्राट 20 घंटे से तैनात

भारतीय तटरक्षक बल ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि, ‘भारतीय तटरक्षक बल के जहाज सुजीत, सचेत और सम्राट 20 घंटे से अधिक समय से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि आग को फैलने से रोका जा सके। 20 जुलाई को सुबह 7 बजे तक गोवा से आईसीजी डोर्नियर विमान जहाज का हवाई आकलन कर रहा है, साथ ही कोच्चि से एक अतिरिक्त विमान खोज और बचाव के लिए तैनात है। ईटीवी वाटर लिली 19 जुलाई को मुंबई से रवाना हुई और 21 जुलाई तक घटनास्थल पर पहुंच गई थी।’

चालक दल की सुरक्षा के लिए चलाया जा रहा अभियान

शुक्रवार की देर रात, मुंबई में भारतीय तटरक्षक नियंत्रण कक्ष को एमवी मेर्सक फ्रैंकफर्ट 50 एनएम से जहाज पर लगी भीषण आग के बारे में सूचना मिली थी। आईसीजी डोर्नियर और जहाज सचेत, सुजीत और सम्राट को तुरंत कार्रवाई के लिए भेजा गया। खोज और बचाव प्रयासों को बढ़ाने के लिए एक अतिरिक्त विमान भी जुटाया गया। तटरक्षक ने कहा कि आपदा को रोकने और जहाज और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अग्निशमन कार्य किया जा रहा है।
जहाज को अपना रास्ता बदलने की सलाह दी गई है और वर्तमान में यह 6 समुद्री मील की गति से 180 के रास्ते पर चल रहा है। हालांकि, दक्षिण-पश्चिमी हवाएं और तेज लहरें आग बुझाने के काम में चुनौती पेश कर रही हैं।

जहाज के अगले हिस्से में लगी है आग

बताया जा रहा है कि जहाज अंतरराष्ट्रीय समुद्री खतरनाक सामान (IMDG) ले जा रहा था और इसके अगले हिस्से में विस्फोट की सूचना है. अधिकारियों ने कहा कि बचाव के लिए जहाज घटनास्थल पर पहुंच गया है और खराब मौसम के बावजूद भी आग बुझाने की कोशिश की जा रही है.अधिकारियों ने कहा कि हादसे का शिकार हुए जहाज के चालक दल से बात हुई है और उन्हें सुरक्षा के लिए आश्वस्त किया गया है. साथ ही अतिरिक्त अग्निशमन प्रयासों को बढ़ाने के लिए गोवा से दो आईसीजी जहाजों को रवाना किया गया है.

इस घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि जहाज के अगले हिस्से में भीषण आग लगी है. धुएं का गुबार साफतौर पर देखा जा सकता है. वहीं, एक दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूसरे जहाज की मदद से आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है. विमानों के जरिए भी इस घटना की जानकारी इकट्ठा की जा रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि आग जहाज के अगले हिस्से तक ही सीमित है. हालांकि, पूरे जहाज पर सामान लदे दिख रहे हैं.अधिकारियों ने कहा कि बचाव कार्य जारी है और आग लगने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है.

आग बुझाने का काम जारी

भारतीय तटरक्षक बल ने बताया कि हमें कंटेनर वाहक एमवी मेर्सक फ्रैंकफर्ट से 50 एनएम दूर कारवार से जहाज पर लगी भीषण आग के बारे में कॉल प्राप्त हुई। आईसीजी डोर्नियर और जहाज सचेत, सुजीत और सम्राट को कार्रवाई में लगाया गया। एसएआर प्रयासों को बढ़ाने के लिए एएलएच और अतिरिक्त विमानों को जुटाया जा रहा है। पारिस्थितिकी आपदा को रोकने और जहाज और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आग को बुझाने का काम जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here