Vedaa: Sharvari Wagh shared the new poster of ‘Veda’, wrote her heart out for John Abraham’s character
मुंबई: 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा है। इस मौके पर एक्ट्रेस शरवरी वाघ ने अपने गुरु अभिमन्यु यानी जॉन अब्राहम के लिए एक नोट लिखा है। साथ ही फिल्म वेदा का नया पोस्टर भी शेयर किया है। फिल्म के नए पोस्टर में शरवरी और जॉन अब्राहम दिखाई दे रहे हैं। शरवरी ने पोस्ट के कैप्शन में अपने गुरु के लिए नोट लिखा है। नोट में एक्ट्रेस ने लिखा कि मेरी दुनिया में आप एक अकेले ऐसे इंसान हो जिसने कभी-कोई फ़र्क नहीं किया।
गुरु हो आप मेरे जिसने मेरा साथ दिया, लड़ना सिखाया, दुनिया की रीति-नीति, सही-गलत सिखाया के लिए एक फाइटर बनाया। अनन्या सहना नहीं, बाल्की अनन्या के खिलाफ जंग करने का रास्ता आपने दिखाया। आप प्रेरणा हो मेरी और मेरे जैसी वेदा की। आज गुरु पूर्णिमा के दिन, वादा है ये फाइटर वेदा का आपसे कि ये जंग जो अन्य के खिलाफ छेड़ी है मैंने आखिर तक लडूंगी भी और जीतूंगी भी।
आपकी शिष्या, वेदा इस स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बता दें कि जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म वेदा 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। शरवरी ने नोट के साथ फिल्म का पोस्टर भी शेयर की है। पोस्टर में शरवरी के घुटने में चोट लगा दिखाई दे रहा है। जॉन अब्राहम शरवरी को गिलास में पानी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर को देख कर ऐसा लग रहा है कि जॉन अब्राहम ने शरवरी से खूब मेहनत करता है।
निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित और असीम अरोड़ा द्वारा लिखित ‘वेदा’ का निर्माण ज़ी स्टूडियो, उमेश कुमार बंसल, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी, जॉन अब्राहम ने किया है। फिल्म में अभिषेक बनर्जी और तमन्ना भाटिया भी हैं। बता दें कि ये फिल्म दिल दहला देने वाले स्टंट और हाई-ऑक्टेन एक्शन से भरी एक चौंका देने वाली कहानी का वादा करती है। शरवरी हाल ही में मुंज्या और जुनैद ख़ान की महाराज में नजर आई थीं। अब वह अल्फ़ा में नजर आएंगी, जिसमें आलिया भट्ट भी हैं।
सामने आया वेदा का नया पोस्टर
निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वेदा’ का नया पोस्टर शरवरी वाघ ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें जॉन-शरवरी एक साथ नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है कि अभिमन्यु सर, म्हारी दुनिया में आप एक अकेले ऐसे इंसान हो, जिसने कभी-कोई फर्क नहीं किया। गुरु हो आप मेरे, जिसने म्हारा साथ दिया, लड़ना सिखाया, दुनिया की रीति-नीति, सही-गलत सिखा के एक फाइटर बनाया।
अन्याय सहना नहीं, बाल्की अन्याय के खिलाफ जंग करने का रास्ता आपने दिखाया। आप प्रेरणा हो म्हारी और मेरे जैसी कई वेदा की। आज गुरु पूर्णिमा के दिन, वादा है ये फाइटर वेदा का आपसे कि ये जंग जो अन्याय के खिलाफ छेड़ी है मैंने आखिर तक लड़ूंगी भी और जीतूंगी भी। आपकी शिष्य, वेदा।
कब रिलीज होगी फिल्म?
जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ के अलावा इस मूवी में तमन्ना भाटिया और अभिषेक बनर्जी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देने वाले हैं। ये फिल्म जी स्टूडियोज, एम्मे एंटरटेनमेंट और जेए एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। ‘वेदा’ एक एक्शन ड्रामा मूवी है, जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। पहले यह मूवी जुलाई में रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदल दी।
अब यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 स्वतंत्रता दिवस वाले दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ और श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ भी टक्कर लेने वाली है।



