Jasmine Bhasin’s eyes, cornea got damaged due to wearing lenses, so she reached the hospital, the actress said in pain- ‘I am unable to see’
नई दिल्ली। छोटे पर्दे की चर्चित अभिनेत्री जैस्मिन भसीन (Jasmine Bhasin) कुछ समय पहले दिल्ली के एक इवेंट में शामिल हुई थीं। यहां अभिनेत्री के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद उन्हें दिखना बंद हो गया। दरअसल, उन्होंने आंखों में लेंस पहना और तेज दर्द के बाद उनकी आंखों की रोशनी चली गई। अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में अपना अनुभव बताया है।
बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी जैसे रियलिटी शोज में नजर आ चुकीं जैस्मिन भसीन ने बताया कि उनके कॉन्टैक्ट लैंस में हुई गड़बड़ की वजह से उनका कॉर्निया खराब हो गया। उन्हें यह प्रॉब्लम 17 जुलाई से होनी शुरू हो गई थी। वह उस वक्त एक इवेंट में शामिल हुई थीं।
कॉन्टैक्ट लैंस के बाद जैस्मिन को हुई प्रॉब्लम
जैस्मिन भसीन ने टाइम्स ऑफ इंडिया संग बातचीत में कहा, “मैं 17 जुलाई को एक इवेंट के लिए दिल्ली में थी, जिसके लिए मैं तैयार हो रही थी। मुझे नहीं पता कि मेरे लेंस में क्या प्रॉब्लम थी, लेकिन उन्हें पहनने के बाद मेरी आंखों में दर्द होने लगा और दर्द धीरे-धीरे बढ़ता गया।”
जैस्मिन भसीन को दिखना हो गया था बंद
जैस्मिन भसीन ने बताया कि वह आंखों में तकलीफ होने के बावजूद इवेंट में शामिल हुई थीं। उस वक्त उन्हें दिख भी नहीं रहा था। बकौल एक्ट्रेस, “मैं डॉक्टर के पास जाना चाहती थी, लेकिन वर्क कमिटमेंट था इसलिए मैंने पहले इवेंट और फिर डॉक्टर के पास जाने का फैसला किया। मैंने इवेंट में धूप का चश्मा पहना था और टीम ने मुझे चीजों को संभालने में मदद की, क्योंकि एक वक्त के बाद मैं कुछ भी नहीं देख पा रही थी।”
दर्द में हैं जैस्मिन भसीन
जैस्मिन भसीन ने आगे बताया, “बाद में रात में हम एक आई स्पेशलिस्ट के पास गये, जिन्होंने मुझे बताया कि मेरा कॉर्निया खराब हो गया है और मेरी आंखों पर पट्टी बांध दी। अगले दिन मैं मुंबई चली गई और यहां अपना इलाज करा रही। मुझे बहुत दर्द हो रहा है। डॉक्टरों ने मुझे बताया है कि मैं अगले चार-पांच दिनों में ठीक हो जाऊंगी, लेकिन तब तक मुझे अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की जरूरत है।”
जैस्मिन भसीन ने कहा कि इस फेज से गुजरना उनके लिए जरा भी आसान नहीं है। वह दर्द की वजह से सो भी नहीं पा रही हैं।
दिल्ली के कार्यक्रम में हुई थीं शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में शमिल होने के लिए कॉन्टैक्ट लेंस लगाकर गई थीं। इसके बाद से ही उनके आंखों में तकलीफ शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक समय उनका दर्द इतना ज्यादा बढ़ गया कि वह कुछ भी नहीं देख पा रही थीं।
कॉर्निया हुई क्षतिग्रस्त
जांच के बाद नेत्र विशेषज्ञ ने जिन्होंने उन्हें बताया कि उनकी कॉर्निया क्षतिग्रस्त हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्टर ने अभिनेत्री का इलाज किया और उनके आंखों पर पट्टी बांध दी। इसके बाद जैस्मिन अपनी आंखों का इलाज कराने के लिए मुंबई चली गईं। जानकारी के मुताबिक अगले चार पांच दिनों में अभिनेत्री के ठीक हो जाने की उम्मीद है, लेकिन इस दौरान उन्हें अपनी आंखों का खास ख्याल रखना होगा।
इस पंजाबी फिल्म में आएंगी नजर
जैस्मीन को ‘टशन-ए-इश्क’ और ‘दिल से दिल तक’ जैसे टीवी शो में शानदार अदाकारी दिखाने के लिए जाना जाता है। वह जल्द ही एक पंजाबी फिल्म ‘अरदास सरबत दे भले दी’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में अभिनेता ग्रिप्पी ग्रेवाल भी हैं। यह इस साल सितंबर में रिलीज होने वाली है। इसका निर्देशन भी गिप्पी ने ही किया है।
वर्कफ्रंट पर क्या है सीन ?
जैस्मीन ने 2011 की तमिल फिल्म वनम से अपनी शुरुआत की. वह टशन-ए-इश्क (2015-16) में ट्विंकल तनेजा और दिल से दिल तक (2017-18) में टेनी भानुशाली का रोल निभाने के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 9, फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी – मेड इन इंडिया और बिग बॉस 14 जैसे रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया. वह दिल तो हैप्पी है जी में हैप्पी सलूजा और नागिन 4: भाग्य का जहरीला खेल में नयनतारा के लिए भी जानी जाती हैं. जैस्मीन ने कॉमेडी-ड्रामा हनीमून (2022) में गिप्पी ग्रेवाल के साथ पंजाबी फिल्म में डेब्यू किया. फिलहाल वह अली गोनी के साथ रिलेशनशिप में हैं.



