Home Blog Chhattisgarh News: डॉ. महंत बोले- सीएम के लिए नारियल और धोती लेकर...

Chhattisgarh News: डॉ. महंत बोले- सीएम के लिए नारियल और धोती लेकर आया हूं, लेकिन ये बता दें कि इस सीजन में बेर कहां से आए विष्णुदेव कैबिनेट की अयोध्‍या यात्रा

0

Chhattisgarh News: Dr. Mahant said- I have brought coconut and dhoti for the CM, but please tell me where did you get the plums from this season Vishnudev Cabinet’s Ayodhya visit

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सदन में मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय और उनकी कैबिनेट की अयोध्‍या यात्रा का मुद्दा उठाया। सदन में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इस मुद्दों पर सरकार पर निशाना साधा। डॉ. महंत ने श्रीराम लला को बेर भेंट किए जाने पर भी सवाल किया।

Ro.No - 13759/40

डॉ. महंत ने ऑफ सीजन में श्रीराम लाल का बेर भेंट किए जाने पर भी सवाल खडा़ किया। कहा कि मुख्यमंत्री शिवरीनारायण का बेर लेकर अयोध्या गए थे लेकिन बड़ा सवाल तो ये है कि अभी बेर का सीजन ही नहीं है, कहां का बेर लेकर गए थे? आप लोग अयोध्या होकर तो आ गए लेकिन राम वन गमन परिपथ का काम बंद कर दिया। डॉ. महंत के इस बयान पर सत्‍ता पक्ष के सदस्‍यों ने भी टिप्‍पणी की। इस पर उन्‍होंने कहा कि आप लोग बात को गलत दिशा में लेकर जाते हैं, इसलिए अयोध्या और बद्रीनाथ की सीट भी आप लोग हार गए।

13 जुलाई को सीएम साय अपने मंत्रिमंडल के साथ गए थे अयोध्या

उल्लेखनीय है कि, 13 जुलाई को सीएम देव साय अपने पूरी मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या गए थे। यहां रामलला के दर्शन कर भगवान राम को बेर की पोटली अर्पित की थी। साथ ही छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए कामना की। जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा था कि, छत्तीसगढ़ मां कौशल्या की नगरी है। ननिहाल से प्रभु राम के चरणों में शबरी के बेर, जल, महुआ के फल सहित अन्य चीजें प्रसाद स्वरूप अर्पित किए हैं। राममंदिर ट्रस्ट की ओर से उनका स्वागत कर भोजन प्रसाद कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here