CG: Dispute over pornographic video, jail guard murder revealed, then three friends together killed their friend
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में जेल प्रहरी की हत्या को पुलिस ने सुलझा लिया है। प्रहरी की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके तीन दोस्तों ने मिलकर की थी। मृतक इनोस बक्श के पास एक अश्लील वीडियो था, जिसे डिलिट करने के लिए तीनों आरोपियों ने दबाव बनाया था। वीडियो डिलीट नहीं करने पर सुरेश बघेल, साधुराम नाग, कामेश्वर बघेल ने मिलकर इनोस बक्श की हत्या कर दी थी। साथ ही वारदात को एक्सिडेंट दिखाने के लिए मृतक की गाड़ी को सड़क किनारे फेंक दिया था।
जानिए मामला
दरअसल, 15.07.2024 को सुबह ग्राम मारकेल में मावलीगुड़ा जाने की कच्ची मार्ग में एक लाश मिली थी। मृतक की पहचान जेल प्रहरी ईनोस बक्श निवासी जेल लाईन जगदलपुर के रूप में की गई। साथ ही थाना नगरनार में मर्ग क्रमांक 41/2024 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर जाँच शुरू की गई। जाँच के दौरान पता चला कि 14 जुलाई की रात ग्राम मारकेल में मावलीगुड़ा जाने की कच्ची मार्ग से लगे मकान में मृतक इनोस बक्श एवं आरोपीगण सुरेश बघेल एवं इसके दो अन्य साथी साधुराम नाग व कामेश्वर बघेल के साथ वाद विवाद हुआ था और घटना के बाद से ही तीनों फरार थे।
पूछताछ में किया खुलासा
कड़ाई से पूछताछ में बताये कि सुरेश बघेल एनएमडीसी प्लांट नगरनार में बस्तर कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था और ग्राम मारकेल में किराये के रूम में अपने दोस्तो के साथ रहता था। आरोपी सुरेश बघेल की जान पहचान तीन चार माह पहले गुमा जिला सुकमा के मेला में इनोस के साथ हुई थी। जान पहचान होने से ईनास बक्स सुरेश बघेल के किराया रूम मारकेल में दो बार आया था। 14 जुलाई को सुरेश बघेल एवं मृतक इनोस बक्श मंगडुकचोरा आड़ावाल के पास शराब पीये। शराब पीने के दौरान सुरेश बघेल को इसके गांव के दोस्त साधुराम व कामेश का फोन आया। फिर चारों मिले और मोटर सायकल में बैठकर जगदलपुर से शराब लेकर आड़ावाल पहुंचे।
अश्लील वीडियो के लिए दोस्त का मर्डर
14 जुलाई की रात को तीन दोस्तों ने जगदलपुर में जमकर शराब पी और उसके बाद जेल प्रहरी इनोस बक्स की हत्या कर दी. इस केस की जांच में पुलिस ने खुलासा किया है कि तीनों दोस्तों सुरेश बघेल, साधुराम नाग और कामेश्वर बघेल ने इनोस बक्स को मौत के घाट उतार दिया. तीनों ने इनोस से उसके मोबाइल में मौजूद अश्लील वीडियो को हटाने की मांग की थी. उनकी मांग को इनोस बक्स ने अनसुना कर दिया. जिसके कारण तीनों ने इनोस से जमकर मारपीट की और उसे लहूलुहान हालत में सड़क पर छोड़कर फरार हो गए. जिसके बाद इनोस बक्श की मौत हो गई. 15 जुलाई की सुबह पुलिस को इनोस बक्स की लाश सड़क किनारे मिली.
मर्डर के बाद घूमने गए तीनों
अश्लील वीडियो के लिए अपने दोस्त का मर्डर करने के बाद तीनों आरोपी मुंबई और तिरूपति घूमने के लिए चले गए. उसके बाद वह कोंटा आए जहां से पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने खुलासा किया की तीनों ने एक अश्लील वीडियो के लिए जेल प्रहरी इनोस बक्स की हत्या कर दी.
“15 जुलाई की सुबह नगरनार थाना क्षेत्र के मारकेल गांव में केंद्रीय जेल जगदलपुर के जेल प्रहरी इनोस बक्श की डेड बॉडी संदिग्ध हालत में मिली थी. पुलिस पहले इसे दुर्घटना मान रही थी. इसके बाद में इस मामले पर गहराई से जांच करने पर हत्या का मामला निकला. जांच के बाद पुलिस को कई सुराग मिले. उसके बाद पुलिस ने सुरेश बघेल, साधुराम नाग और कामेश्वर बघेल को गिरफ्तार किया है. उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने तीनों को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है”



