Home Blog Worli Hit and Run Case: युवक को मारी टक्कर, मुंबई में तेज...

Worli Hit and Run Case: युवक को मारी टक्कर, मुंबई में तेज रफ्तार BMW कार ने , हादसे के 7 दिन बाद हुई मौत; ड्राइवर गिरफ्तार

0

Worli Hit and Run Case: A young man was hit by a speeding BMW car in Mumbai, died 7 days after the accident; driver arrested

मुंबई। मुंबई के वर्ली इलाके में तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए 28 वर्षीय व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यह घटना 20 जुलाई को वर्ली सीफेस के खान अब्दुल गफ्फार खान रोड पर हुई थी। मृतक विनोद लाड अपने घर लौट रहे थे तभी ये दुर्घटना हुई। बता दें कि विनोद ठाणे स्थित एक ट्रांसपोर्ट फर्म में सुपरवाइजर के तौर पर कार्यरत थे और अपने चचेरे भाई के साथ रहते थे।

Ro.No - 13759/40

हादसे के 7 दिन बाद हुई मौत

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने लाड को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को भी बुलाया। हालांकि, शनिवार को मुंबई सेंट्रल के नायर अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
अधिकारी ने कहा कि ‘हमने आरोपी ड्राइवर किरण इंदुलकर के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जो दुर्घटना के समय अपने मालिक को वर्ली के एक पांच सितारा होटल में ले जा रहा था। पहले उस पर लापरवाही से गाड़ी चलाकर गंभीर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया गया था, लेकिन अब हमने लापरवाही से गाड़ी चलाकर मौत का कारण बनने से संबंधित धारा भी जोड़ दी है।’

मिहिर शाह केस

इससे पहले 9 जुलाई को वर्ली में एनी बेसेंट रोड पर एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी थी, जिसमें कावेरी नखवा नामक महिला की मौत हो गई थी और उसका पति प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया था। आरोपी मिहिर शाह, उसके परिवार के ड्राइवर और पिता को सबूत नष्ट करने और जांचकर्ताओं को धोखा देने के कथित प्रयासों के साथ-साथ अन्य अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया था।

घायल युवक को टक्कर मारने के बाद भाग गया था कार चालक

पुलिस ने बताया कि 20 जुलाई को विनोद बाइक से अपने घर आ रहे थे, तभी वर्ली सी लिंक के पास गफ्फार खान रोड पर BMW कार ने उनको टक्कर मारी।
हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। बाद में स्थानीय लोगों ने विनोद को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद CCTV फुटेज से कार चालक की पहचान हुई।
आरोपी कार चालक इंदुलकर से पुलिस पूछताछ कर रही है। उनको कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एक महीने में हिट एंड रन का तीसरा मामला

महाराष्ट्र में एक महीने के अंदर महंगी कार से टक्कर मारकर भागने का यह तीसरा मामला सामने आया है।
इससे पहले मुंबई के वर्ली में शिवसेना (शिंदे गुट) नेता राजेश शाह का बेटा मिहिर शाह BMW कार से एक दंपति को टक्कर मारकर भाग गया था, जिसमें महिला की मौत हो गई थी।
मिहिर शाह को कई दिन बाद गिरफ्तार किया गया था। पुणे में भी पोर्शे कार से युवक और युवती को नाबालिग ने टक्कर मार दी थी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here