Home Blog PAK कलाकारों पर बैन को बताया गलत, राजीव खंडेलवाल ने , ‘अमन...

PAK कलाकारों पर बैन को बताया गलत, राजीव खंडेलवाल ने , ‘अमन की बात, लेकिन हिंदू-मुस्लिम का एंगल’,

0

Rajeev Khandelwal called the ban on PAK artists wrong, ‘It’s about peace, but there is a Hindu-Muslim angle’,

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता राजीव खंडेलवाल ने हाल ही में पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध को लेकर अपनी नाराजगी जताई है। एक इंटरव्यू में उन्होंने इस मुद्दे पर अपने विचार साझा किए और इसे राजनीति से प्रेरित बताया।

Ro.No - 13672/156

क्या बोले राजीव खंडेलवाल ?

राजीव खंडेलवाल ने कहा कि जहां अमन चैन हो सकता है, वहां भी हिंदू – मुस्लिम की बात करके चीजें खराब कर दी जाती हैं। बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में उन्होंने पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगाने के बारे में बोलते हुए कहा, “नहीं नहीं, ये राजनीति है। बहुत गलत है। लोगों को बैन करने वाले कौन होते हैं राजनेता। हमारी राजनीति कुछ चीजों को तय करती है। जहां पर प्यार बढ़ सकता है, उस प्यार को भी आप बढ़ाने नहीं दे रहे, चाहे किसी भी कारण से। इसलिए, मुझे ये समझ में नहीं आता।”

देते हैं हिंदू- मुस्लिम का एंगल

उन्होंने आगे कहा, “मेरा कमेंट करना भी गलत होगा, क्योंकि मुझे समझ ही नहीं आता है कि क्यों। हम अमन की बात करते हैं ना, तो जहां अमन बन रहा है वहां भी राजनीतिक पार्टी के लोग आ के उनको हिंदू- मुस्लिम का एंगल दे देते हैं। तो वो गलत है। ऐसा थोड़ी है कि पाकिस्तान की सरकार उन्हें एजेंट की तरह भेज रही है। पता नहीं। मैंने बहुत प्यार आते देखा है।”

शोटाइम में दिखाई दमदार एक्टिंग

राजीव खंडेलवाल हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज शोटाइम के दूसरे सीजन में नजर आए थे। जहां उन्होंने इमरान हाशमी, मौनी रॉय और नसीरुद्दीन शाह के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। राजीव ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टीवी शो कहीं तो होगा से किया था, जो डेली सोप की दुनिया में सुपरहिट रहा था। इसके बाद उन्होंने आमिर (2008) से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। बाद में उन्होंने शैतान (2011) और टेबल नंबर 21 (2013) जैसी फिल्मों में अभिनय किया।

पाकिस्तानी आर्टिस्ट्स के पक्ष में बोले राजीव खंडेलवाल

बॉलीवुड बबल के साथ एक इंटरव्यू में, पाकिस्तानी आर्टिस्ट्स को लेकर बात करते हुए राजीव ने कहा, ‘नहीं नहीं, ये सब पॉलिटिक्स है. बहुत गलत है. लोगों को बैन करने वाले कौन होते हैं पॉलिटिशियन? हमारी पॉलिटिक्स डिक्टेट कर रही है कुछ चीजों को.’

‘हम तो अमन की बात करते हैं न!’

राजीव ने कहा कि पॉलिटिक्स की वजह से, लोगों में जहां से प्यार बढ़ सकता है उसे बढ़ने नहीं दिया जा रहा. उन्होंने कहा, ‘मेरा कमेंट करना भी गलत होगा क्योंकि मुझे समझ ही नहीं आता है कि क्यों? हम अमन की बात करते हैं न. तो जहां अमन बन रहा है वहां भी पॉलिटिकल पार्टी के लोग आकर उसे हिंदू-मुस्लिम का एंगल दे देते हैं तो वो गलत है. ऐसा थोड़ी है कि पाकिस्तान कि सरकार उन्हें एजेंट की तरह भेज रही है. पता नहीं. मैंने तो बहुत प्यार ही मिलते देखा है.’
बता दें, 2016 में उरी में भारतीय जवानों पर हमले के बाद, भारत के अलग-अलग आर्टिस्ट और फिल्म संगठनों ने, पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने पर बैन लगा दिया था.
राजीव के करियर की बात करें तो उन्होंने ‘कहीं तो होगा’ और ‘सच का सामना’ जैसे पॉपुलर शोज में काम किया है. उन्होंने 2008 में आई फिल्म ‘आमिर’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. पहली ही फिल्म में बेहद इंटेंस किरदार निभाने के लिए उन्हें बहुत तारीफ मिली थी. इसके बाद उन्होंने ‘शैतान’ (2011) और ‘टेबल नंबर 21’ (2013) जैसी फिल्मों में काम किया था. राजीव का ओटीटी शो ‘शोटाइम’ हाल ही में दूसरे सीजन के लिए रीन्यू किया गया है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here