Home Blog GDA Housing Scheme: विस्तार में बना सकेंगे अपना घर, इंदिरापुरम में घर...

GDA Housing Scheme: विस्तार में बना सकेंगे अपना घर, इंदिरापुरम में घर बनाने का मौका, 116 आवासीय और चार व्यावसायिक प्लॉट बेचेगा जीडीए

0

GDA Housing Scheme: You will be able to build your house in expansion, opportunity to build a house in Indirapuram, GDA will sell 116 residential and four commercial plots

गाजियाबाद।  इंदिरापुरम में आशियाना बनाने की चाह रखने वालों के लिए अच्छी खबर है कि यहां पर जीडीए 116 एकल आवासीय और चार व्यावसायिक प्लॉट बेचने की तैयारी में है।

Ro.No - 13672/156

एकल आवासीय प्लॉट बनाने की योजना तैयार

जिस जगह यह प्लॉट बेचे जाने हैं, वह इंदिरापुरम विस्तार योजना में ग्रुप हाउसिंग सोसायटी बनाने के लिए जगह नियोजित की गई थी, लेकिन कई बार नीलामी लगाने के बाद भी जब ग्रुप हाउसिंग के लिए प्लॉट नहीं बिके तो एकल आवासीय प्लॉट बनाने की योजना तैयार की गई है। यह प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
इंदिरापुरम योजना में जीडीए के लगभग सभी प्लॉट का विक्रय हो चुका है। वर्तमान में एकल आवासीय प्लॉट्स की मांग अधिक है। ऐसे में जीडीए उपाध्यक्ष ने इंदिरापुरम विस्तार योजना में ग्रुप हाउसिंग संख्या छह, सात और आठ के लिए 30,359 वर्गमीटर की भूमि नियोजित है।

विभाग को मिलेंगे 350-400 करोड़ रुपये

कमेटी ने खाली जमीन पर ग्रुप हाउसिंग के बजाय एकल आवासीय प्लॉट में परिवर्तित करने का प्रस्ताव दिया। नियोजन विभाग ने ग्रुप हाउसिंग प्लॉट को एकल आवासीय प्लॉट में नियोजित करते हुए 116 आवासीय और चार व्यावसायिक प्लॉट का नियोजन किया है।

116 आवासीय, चार कमर्शियल प्लॉट तैयार

प्लानिंग विभाग ने कमेटी की सिफारिश पर जीडीए वीसी अतुल वत्स ने मुहर लगा दी। प्लानिंग विभाग ने कुल 116 आवासीय और चार कमर्शियल प्लॉट तैयार कर दिए हैं। जीडीए वीसी ने बताया कि अब इन प्लाॅटों को नीलामी के माध्यम से बेचा जाएगा। उन्होंने कहा जीडीए की इंदिरापुरम योजना में सभी भूखंड पहले ही आवंटित हो चुके हैं। इंदिरापुरम विस्तार योजना इंदिरापुरम से एकदम सटी हुई है। यह योजना कनावनी और अर्थला गांव के रकबे पर विकसित हो रही है। इंदिरापुरम में प्लॉट की चाह रखने वालों के लिए यह एक सुनहरा अवसर स‌ाबित होगा।

जीडीए को होगी चार सौ करोड़ की आय

इंदिरापुरम विस्तार योजना के भूखंडों से जीडीए को करीब 350 से 400 करोड़ की आय होगी। जीडीए जल्दी ही योजना में इंटरनल डेवलपमेंट और सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा कराएगा। सुरक्षा के लिहाज से जीडीए योजना की बाउंड्री वाल कराएगा। लोगों को गेटेड कालोनी में प्लॉट का मौका पार्क और वर्टिकल गार्डन के साथ मिलेगा। 3 अगस्त को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी। बोर्ड की मुहर लगने के साथ डेवलपमेंट के लिए टेंडर कर दिए जाएंगे। जीडीए इन प्लाटों का निस्तारण नीलामी के माध्यम से करेगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here