CM Mamata Banerjee’s anger erupts on the Center over the Howrah-Mumbai Mail accident, ‘endless series of deaths on railway tracks’
नई दिल्ली। चक्रधरपुर रेल मंडल के बड़ाबम्बू रेलवे स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा हुआ है। हावड़ा-मुंबई मेल (12810) मालगाड़ी से टकरा गई है। इस रेल दुर्घटना में अब तक दो लोगों की मौत हो गई है।
वहीं, कई लोग घायल हो गए हैं। मंगलवार तड़के हुए इस भीषण रेल दुर्घटना पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चिंता जाहिर की है।
‘लगभग हर हफ्ते दुःस्वप्नों की यह शृंखला’
उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा,” एक और भयानक रेल दुर्घटना! झारखंड के चक्रधरपुर डिवीजन में आज सुबह हावड़ा-मुंबई मेल पटरी से उतर गई, कई मौतें और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए। मैं गंभीरता से पूछती हूं: क्या यही शासन व्यवस्था है?”
उन्होंने आगे कहा,”लगभग हर हफ्ते दुःस्वप्नों की यह शृंखला, रेल पटरियों पर मौतों और घायलों का यह अंतहीन सिलसिला: हम इसे कब तक बर्दाश्त करेंगे? क्या भारत सरकार की बेरुखी का कोई अंत नहीं होगा?! मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं, और परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।”
20 डिब्बे बेपटरी
बताते चलें की हादसा इतना भयावह था कि ट्रेन की बोगियां एक दूसरे पर चढ़ गई हैं। मालगाड़ी की भी कई बोगियां बुरी तरह से तहस-नहस हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक, हावड़ा से चलकर मुंबई जाने वाली मुंबई मेल (Howrah Mumbai Mail Accident) सोमवार रात 11 बजकर दो मिनट पर मुंबई के लिए चली थी। इस हादसे में ट्रेन के 20 डिब्बे बेपटरी हो गए। मालगाड़ी के भी कई डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
मालगाड़ी के भी पटरी से उतरने की सूचना
अधिकारियों ने बताया कि झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में मंगलवार तड़के मुंबई-हावड़ा मेल के कम से कम 18 डिब्बे पटरी से उतर जाने के कारण दो लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य लोग घायल हो गए.अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना तड़के पौने चार बजे दक्षिण-पूर्व रेलवे (एसईआर) के चक्रधरपुर डिवीजन के अंतर्गत जमशेदपुर से लगभग 80 किलोमीटर दूर बड़ाबम्बू के पास हुई.एसईआर के प्रवक्ता ओम प्रकाश चरण ने बताया कि पास में एक मालगाड़ी के भी पटरी से उतरने की सूचना है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये दोनों दुर्घटनाएं एक साथ हुई हैं या नहीं.
हेल्पलाइन नंबर जारी
टाटानगर : 06572290324
चक्रधरपुर : 06587 238072
राउरकेला : 06612501072, 06612500244
हावड़ा : 9433357920, 03326382217
रांची : 0651-27-87115.
HWH हेल्प डेस्क: 033-26382217, 9433357920
SHM हेल्प डेस्क: 6295531471, 7595074427
KGP हेल्प डेस्क: 03222-293764
CSMT हेल्पलाइन ऑटो नंबर 55993
P&T 022-22694040
मुंबई: 022-22694040
नागपुर: 7757912790
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पूछा, “मैं गंभीरता से पूछती हूं: क्या यही शासन है? लगभग हर हफ़्ते दुःस्वप्नों की यह शृंखला, रेलवे ट्रैक पर मौतों और चोटों का यह अंतहीन सिलसिला: हम इसे कब तक बर्दाश्त करेंगे?”


