Delhi Coaching Incident: Delhi Mayor Shaili gave the order, a library will be built in memory of the students who lost their lives, Sanjay Singh will donate 3 crores
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने ओल्ड राजेंद्र नगर में नाराज यूपीएससी छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने छात्रों को बताया कि दिल्ली सरकार और एमसीडी इस हादसे के शिकार छात्रों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देगी।
कोचिंग सेंटरों को रेगुलेट करने के लिए कानून बनाने का फैसला-AAP
मृतक छात्रों की याद में लाइब्रेरी बनाई जाएगी। उसे बनाने के लिए वह खुद अपने सांसद निधि से एक-एक करोड़ रुपये देंगे। उन्होंने बताया कि सरकार ने कोचिंग सेंटरों को रेगुलेट करने के लिए कानून बनाने का फैसला लिया है, जिसमें छात्रों के सुझाव भी शामिल किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया गया है।
दिल्ली पुलिस घटना की फुटेज कराएगी उपलब्ध-संजय सिंह
इस कानून को बनाने की प्रक्रिया में कोई भी 10 छात्र शामिल होंगे। यह कानून छात्रों के अनुसार बनाया जाएगा। जिसका ड्राफ्ट तैयार कर जल्द इसे विधानसभा में पेश किया जाएगा। इस दौरान छात्रों ने हादसे के जिम्मेदार वरिष्ठ अफसरों की जवाबदेही तय करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
संजय सिंह ने आगे कहा कि सभी छात्रों की मांग है कि राजेंद्र नगर की घटना का सीसीटीवी फुटेज जारी किया जाए। इसके लिए कैबिनेट मंत्री ने भी पत्र लिखा है। दिल्ली पुलिस यह फुटेज उपलब्ध कराएगी। संजय सिंह ने आगे कहा कि छात्रों की तरफ से चार लोगों को नौकरी देने की बात भी रखी गई थी। इस संबंध में वह लोग एलजी से मिलेंगे।
प्रदर्शन जारी
इस बीच ओल्ड राजेंद्र नगर में बेसमेंट चल रहे कोचिंग सेंटर में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत के बाद भड़के विद्यार्थियों का प्रदर्शन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में अलग-अलग जगहों से छात्र पहुंचे। इसके अलावा हादसे में जान गंवाने वाले नेविन डालविन के परिजन भी अभ्यर्थियों को अपना समर्थन देने पहुंचे। साथ ही, आप सांसद संजय सिंह व विधायक दुर्गेश पाठक भी पहुंचे।
अभ्यर्थियों ने दावा करते बताया कि आप नेताओं ने उनसे कहा है कि जो भी व्यक्ति जिम्मेदार है, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार से लाइब्रेरी की जगह देने की मांग की है। इस दौरान छात्रों ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। प्रदर्शन पर बैठे अभ्यर्थियों का समर्थन करने के लिए अन्य जगहों से लोग व छात्र भी पहुंच रहे हैं। इनमें जेएनयू, डीयू, अंबेडकर विश्वविद्यालयों के साथ प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी भी अपना समर्थन देने के लिए आ रहे हैं।
मुआवजे का एलान
ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर में पानी भरने से तीन छात्रों की हुई मौत के बाद प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों से बृहस्पतिवार को आप सांसद संजय सिंह ने मुलाकात की। उन्होंने छात्रों को बताया कि दिल्ली सरकार और एमसीडी इस हादसे में मृतक छात्रों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देगी। साथ मृतक छात्रों की याद में लाइब्रेरी बनाई जाएंगी। इसे बनाने के लिए वह सांसद निधि से एक-एक करोड़ रुपये देंगे।
सरकार ने कोचिंग सेंटरों को रेगुलेट करने के लिए कानून बनाने का फैसला लिया है। इसमें छात्रों के सुझाव भी शामिल किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने छात्रों के समर्थन में सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाई आई है और आगे भी उठाती रहेगी। इस दौरान छात्रों ने इस हादसे के लिए जिम्मेदार वरिष्ठ अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।



