Ranchi Crime News: Inspector shot dead in Ranchi, was working in Special Branch, former CM Babulal Marandi met his family
रांची। राजधानी रांची में भी पुलिसकर्मी सुरक्षित नहीं है। शनिवार को कांके इलाके में एक दारोगा की गोली मारकर अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी।
मृतक दारोगा स्पेशल ब्रांच में तैनात थे और उनका शव रिंग रोड से बरामद किया गया। मृतक दारोगा की पहचान अनुपम कच्छप के रूप में हुई है। वह 2018 बैच के दारोगा थे।
संग्राम पुर से बरामद किया गया शव
शनिवार की सुबह उनका शव कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड के किनारे बोरेया रोड स्थित संग्राम पुर से बरामद किया गया। उनके शरीर पर तीन गोली मारी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
अस्पताल पहुंचे पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी
पुलिस ने दारोगा के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। रिम्स मे प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पहुंचे व कांके विधायक समरी लाल साथ में थे। बाबूलाल मरांडी ने अधिकारियों से घटना की जानकारी ली।
मृतक की पत्नी से मिल कर जानकारी ली और भरोसा दिया कि अपराधी जल्द से जल्द पकड़े जाएंगे। रिम्स मे आईजी, डीआईजी व एस एसपी सहित कई अधिकारी पहुंचे।
कांके थाना क्षेत्र में हत्या
2018 बैच के तेज तर्रार सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. अनुपम का शव कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड से बरामद किया गया है. अनुपम को अपराधियों ने दो गोली मारी है. अनुपम की हत्या की सूचना मिलते ही रांची पुलिस में हड़कंप मच गया. स्पेशल ब्रांच के आईजी डीआईजी, रांची पुलिस के डीआईजी, एसएसपी समेत कई अधिकारी रिम्स पहुंचे. रांची के डीआईजी अनूप बिरथरे ने बताया कि कांके रिंग रोड स्थित इंडियन ढाबा से लौटते वक्त अनुपम की हत्या कर दी गई. अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से प्रयास शुरू कर दिए गए हैं.
पार्टी के बाद हत्या
दूसरी ओर, पुलिस सूत्रों से यह भी पता चला है कि अनुपम अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए कांके रिंग रोड स्थित एक ढाबे पर गए थे. रात करीब 1 बजे तक अनुपम और उनके दोस्तों की पार्टी चलती रही, रात करीब 2 बजे अनुपम अपनी बाइक से निकले जबकि उनके बाकी दोस्त कार से चले गए. इसी दौरान अपराधियों ने अनुपम की गोली मारकर हत्या कर दी. सब इंस्पेक्टर अनुपम को अपराधियो ने चार गोलियां मारी हैं. एक गोली हाथ में लगी है. वहीं दो गोलियां शरीर को छेदते हुए बाहर हो गई. जबकि एक गोली सीने में फंसी हुई है.
पुलिस मुख्यालय में थे पदस्थापित
बीआईटी सिंदरी से 2014 में बीटेक करने वाले अनुपम रांची के खूंटी जिले के रहने वाले थे. अनुपम झारखंड पुलिस मुख्यालय स्थित स्पेशल ब्रांच में पदस्थापित थे जहां वे अपराधियों पर शिकंजा कसते थे. पुलिस टीम के साथ स्पेशल ब्रांच भी मामले की जांच कर रही है. बीआईटी सिंदरी से बीटेक करने के बाद अनुपम 2018 में पुलिस सेवा में शामिल हुए थे.


