Taj Mahal: OM sticker was put on the wall, 2 youths offered Gangajal inside Taj Mahal, CISF caught them; Akhil Bharat Hindu Mahasabha took responsibility
आगरा में स्थित ताजमहल को कुछ लोग तेजोमहालय बताते हैं और कहते हैं कि यह जयपुर के राजा मानसिंह का शिवालय था। इसको लेकर अब दो हिंदू युवकों ने ताजमहल में घुसकर अंदर गंगाजल चढ़ाया है। दोनों ने खुद को हिंदू महासभा का बताया है। दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इससे पहले एक महिला ने ताजमहल में जल चढ़ाने की कोशिश की थी।
ताजमहल में जल चढ़ाने का दोनों युवकों ने वीडियो भी बनाया है। सामने आए वीडियो में दिख रहा कि एक युवक एक लीटर की पानी की बोतल लेकर अंदर जाता है। इस दौरान वह कहता है कि वे अपने अंतिम पड़ाव पर पहुँच गए हैं। इसके बाद ‘हर-हर महादेव’ का उद्घोष करते हैं। फिर मकबरे के पास पहुँच कर तहखाने में बोतल से गंगाजल डाल देते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान युवक ने ताजमहल की मुख्य इमारत की दीवार पर ‘ओम’ का स्टीकर चिपकाकर उस पर जल चढ़ा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा में लगी CISF ने दोनों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। DCP आगरा सिटी सूरज राय ने कहा कि दो युवक वीडियो बनाकर ले गए हैं। उन्होंने कहा कि गंगाजल चढ़ाने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जाँच की जा रही है।
दोनों युवक ने खुद को अखिल भारतीय हिंदू महासभा का कार्यकर्ता बताया है। हिंदू महासभा सहित हिंदू संगठनों का दावा है कि आज का ताजमहल एक शिव मंदिर है, जिसका नाम तेजोमहालय था। इसे शाहजहाँ ने जबरन हथिया लिया है। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं जयपुर राजघराने की राजकुमारी दीया सिंह ने भी दावा किया था कि ताजमहल उनकी प्रोपर्टी है।
कांवड़ लेकर पहुंची थी महिला
सोमवार को अखिल भारत हिन्दू महासभा की मीरा राठौर कांवड़ लेकर ताजमहल पहुंच गई थीं। पुलिस ने आरके फोटो स्टूडियो बैरियर से उन्हें आगे नहीं जाने दिया था। शनिवार सुबह दो युवक ताजमहल पहुंचे। एक के हाथ मे पानी की बोतल थी और दूसरा वीडियो बना रहा था।
मुख्य मकबरे में कब्रों वाले कक्ष में प्रवेश करने से पूर्व युवक तहखाना के दरवाजे पर रुक गया। यहां उसने बोतल में भरे गंगाजल से अभिषेक किया। युवक को ऐसा करते हुए और दूसरे को वीडियो बनाते हुए देखने पर सीआईएसएफ के जवानों ने पकड़ लिया। पूछताछ के बाद दोनों को पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस को सौंपा गया है गंगाजल चढ़ाने वाला आरोपित युवक।
अखिल भारत हिन्दू महासभा ने ली जिम्मेदारी
अखिल भारत हिन्दू महासभा ने इसकी जिम्मेदारी ली है। महासभा के विनेश चौधरी और श्याम को ताजमहल में गंगाजल चढ़ाने पर पकड़ा गया है। दोनों कांवड़ लेकर शुक्रवार रात मथुरा पहुंचे थे। शनिवार सुवह ताजमहल पहुंचकर उन्होंने गंगाजल चढ़ाया।
हिन्दू महासभा के मंडल अध्यक्ष मनीष पंडित और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने कहा कि तेजोमहालय में गंगाजल चढ़ाना हिंदू महासभा का जन्मसिद्ध अधिकार है। आगे भी तेजोमहालय में कांवड़ और गंगाजल से अभिषेक होते रहेंगे।
पानी की बोतल ले जाने की है अनुमति
ताजमहल में खाने का सामान ले जाना प्रतिबंधित है, लेकिन पानी की बोतल ले जाने पर कोई रोक नहीं है। इसी का फायदा युवकों ने उठाया। वह पानी की बोतल में गंगाजल ले गए और किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी।
ताजमहल में गंगाजल चढ़ाने पहुंचे दो युवक
वायरल वीडियो में दोनों युवक ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि अब वह अंतिम पड़ाव पर पहुंच रहे हैं। हर-हर महादेव। अंदर मुख्य मकबरे पर पहुंच कर उन्होंने तहखाने के पास खड़े होकर बोतल से जल डाला। उन्होंने ताजमहर के दीवार पर ओम का स्टीकर चिपका कर उस पर जल चढ़ाया। अब CISF ने पकड़कर युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया है। मामले में डीसीपी सूरज राय ने कहा कि गंगाजल चढ़ाया या नहीं इस बात की पुष्टि अभी नहीं हुई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
पांच पहले कांवड़ लेकर ताजमहल पहुंची थी महिला
इसके पहले भी आगरा ताजमहल को तेजोमहल मानकर एक महिला कांवड़ चढ़ाने के लिए पहुंच गई थी। महिला ने कहा कि उसे भोलेनाथ ने सपना दिया है। हालांकि पुलिस ने महिला को ताज वैरियर पर रोक लिया था और उसे समझा कर घर भेज दिया था।



