Home Blog हाई अलर्ट: रील बनाने वाले का कारनामा; रेल ट्रैक पर व्यूज का...

हाई अलर्ट: रील बनाने वाले का कारनामा; रेल ट्रैक पर व्यूज का चस्का पड़ेगा भारी, पकड़े गए तो मिलेगी जेल

0

High alert: The feat of a reel maker; Addiction to views on railway track will cost you heavily, if caught you will be jailed

प्रयागराज। वीडियो बनाने के लिए लालगोपालगंज के खन्द्रौली में वंदे भारत को डिरेल करने का प्रयास करने वाले यूट्यूबर गुलजार की करतूत के बाद आरपीएफ के महानिदेशक मनोज यादव ने पूरे देश में अलर्ट जारी किया है।
लोगों से अपील की है कि अगर रेलवे ट्रैक पर कोई भी गलत गतिविधि करते, गलत वीडियो, स्टंट आदि की रील बनाते दिखे तो उसकी तत्काल शिकायत हेल्पलाइन नंबर 139 पर करें। ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा और उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। यानी रेल ट्रैक पर रील व व्यू का चस्का भारी पड़ने वाला है। शिकायत होते ही आरपीएफ ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेगी।

Ro.No - 13672/156

छोटे बच्चों को चाकलेट देकर बनवाता था वीडियो

आरपीएफ की पूछताछ में पता चला है कि गुलजार गांव के छोटे छोटे बच्चों को चाकलेट देकर रेल ट्रैक तक ले जाता था। उन्हें अपनी मोबाइल देकर वीडियो शूट कराता था। बच्चों की जान भी खतरे में होती थी। यह संयोग ही था कि ट्रेन के पास से वीडियो शूट करते बच्चे दुर्घटना का शिकार नहीं हुए।

एक लाख सब्सक्राइबर की चाहत

सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने एक लाख सब्सक्राइबर की चाहत में यह वीडियोज बनाए। उसके वीडियोज को लगातार व्यूज मिल रहे थे और यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राबर भी दो लाख से ऊपर हो गए थे। उसने अपने यूट्यूब चैनल के बायो में भी अपनी ख्वाहिश लिख रखी थी। जिसमें यूट्यूब फैमिली का धन्यवाद जताते हुए सब्सक्राइबर की संख्या एक लाख करने की अपील की थी।

अतीक से संंबंधित वीडियो भी किए थे शेयर

एक खास बात यह है कि गुलजार ने अतीक से संबंधित कई वीडियो भी सोशल मीडिया के जरिए शेयर किए थे। 24 अप्रैल 2023 को उसने एक ऐसा ही वीडियो पोस्ट किया जिसके शीर्षक में‘अतीक अहमद की हत्या पर मचा हंगामा’ लिखा था। यही नहीं सीएम योगी को लेकर भी अभद्र टिप्पणी की गई थी। इसी तरह उसने तीन मई 2023 को अतीक अहमद के काफिले से संबंधित वीडियो का लिंक शेयर किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here