Home Blog ब्वॉयफ्रेंड ने खास पोस्ट के साथ दी बधाई, Bigg Boss OTT 3...

ब्वॉयफ्रेंड ने खास पोस्ट के साथ दी बधाई, Bigg Boss OTT 3 विनर सना मकबूल को उनके शादी को लेकर दिया हिंट

0

Boyfriend congratulated Bigg Boss OTT 3 winner Sana Maqbool with a special post, gave a hint about her marriage

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के विनर का ताज सना मकबूल (Sana Makbul) के सिर सज चुका है। एक चमचमाती ट्रॉफी और 25 लाख की प्राइज मनी के साथ वह इस सीजन की विनर बनी हैं। जहां, सना ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, रैपर नेजी दूसरे नंबर पर और रणवीर शौरी ने तीसरी पोजिशन हासिल की। एक्ट्रेस की जीत पर उन्हें फैंस ने बधाई दी है।
सना मकबूल की जीत पर उनकी मां और बहन की खुशी साफ देखने को मिली। वह उन्हें बधाई देने के लिए मंच तक पहुंचीं। इसके अलावा वहां एक और व्यक्ति मौजूद था, जो सना की जीत पर खुशी से फूले नहीं समा रहा था। यह शख्स है सना के ब्वॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेड्डी।

Ro.No - 13672/156

सना के ब्वॉयफ्रेंड ने शेयर किया मैसेज

सना मकबूल की जीत पर उनके कई फैंस ने खुशी जताई है। जब अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने विनर के लिए उनके नाम की घोषणा की, तो एक्ट्रेस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीं, उनके ब्वॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेड्डी ने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल मैसेज शेयर करते हुए सना और ट्रॉफी के साथ पोज दिया।
श्रीकांत बुरेड्डी ने सना के ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ जीतने पर खुशी जाहिर की है। साथ ही उनके साथ अपने फ्यूचर प्लान पर भी बड़ा खुलासा किया है।

शादी को लेकर कही ये बात

श्रीकांत रेड्डी से सना मकबूल से शादी का सवाल पूछा गया। इस दौरान उनके चेहरे पर बड़ी सी स्माइल थी। उन्होंने बातों ही बातों में हिंट दिया कि वह एक्ट्रेस से शादी करेंगे। उन्होंने कहा कि अभी कुछ नहीं होने वाला है, लेकिन ऐसा (शादी) पक्की बात है कि होगी। जब ऐसा होता, तो सबको बुलाया जाएगा।

कौन हैं श्रीकांत बुरेड्डी

सना मकबूल ने शो में अपनी पर्सनल लाइफ की डिटेल्स को पर्सनल रखना ही सही समझा। लेकिन अब फैंस यह जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि श्रीकांत बुरेड्डी कौन हैं। यह मिस्ट्री मैन कोई और नहीं बल्कि बडीलोन के संस्थापक श्रीकांत बुरेड्डी हैं। बडीलोन पर्सनल लोन देने वाली कंपनी है।

ट्रॉफी जीतने से चूके रणवीर

बिग बॉस ओटीटी 3 का एक और शॉकिंग एविक्शन हुआ. रणवीर शौरी, जो कि ट्रॉफी जीतने के हकदार माने जा रहे थे, आखिरी पड़ाव में आकर वो टॉप 2 से बाहर हो गए हैं. अब ट्रॉफी की जंग नेजी और सना मकबूल के बीच होगी. रणवीर के ट्रॉफी हारने पर दीपक चौरसिया काफी इमोशनल हुए.

बाहर हुए साई, नहीं मिली ट्रॉफी

साई केतन राव बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने से चूक गए. साई के बाहर आने से उनकी मां और गर्लफ्रेंड दुखी हुए. साई के निकलने से रणवीर शौरी भी अपसेट हैं. साई ने कहा वो सना मकबूल को विनर नहीं देखते.

‘स्त्री’ को मिली एविक्शन की जिम्मेदारी

बीबी हाउस में ‘स्त्री’ की एंट्री होने वाली है. श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अपनी फिल्म का प्रमोशन करने आएंगे. वो किसी एक घरवाले को शो से बाहर लेकर जाएंगे. ‘स्त्री’ अपनी चोटी खींचकर किसी एक को सरकटा बनाएगी. देखते हैं टॉप 4 में से ‘स्त्री’ किसे बेघर करती है.

कृतिका मलिक हुईं बाहर

अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका ट्रॉफी जीतने की रेस से बाहर हो गई हैं. वो टॉप 4 में अपनी जगह नहीं बना पाईं. वैसे कृतिका को ट्रॉफी हारने का अफसोस नहीं है. घर से निकलते हुए उन्होंने कहा- मैं खुश हूं यहां तक पहुंचीं.

फिर भिड़े अरमान-विशाल

फिनाले से वक्त एक बार फिर अनिल कपूर ने अरमान और विशाल को एकसाथ बैठाया. दोनों में कृतिका के मुद्दे को लेकर फिर से लड़ाई हुई. यहां लवकेश ने फिर यू-टर्न लिया. उन्होंने इस बार विशाल का साथ दिया.

शादी की बात पर शरमाई साई की गर्लफ्रेंड

अनिल कपूर ने साई की गर्लफ्रेंड शिवांगी खेडकर से शादी को लेकर सवाल किया. जिसका जवाब देने से वो शरमाती दिखीं. लेकिन साई की मां की तरफ से उनके रिश्ते को क्लीनचिट मिल चुकी है.

सना-रणवीर ने एक दूसरे को किया रोस्ट

पूरे सीजन सना मकबूल और रणवीर शौरी के छत्तीस का आंकड़ा रहा. लेकिन फिनाले के दिन अनिल कपूर ने दोनों को साथ आने को कहा. उन्होंने एक दूसरे का हाथ पकड़कर खिंचाई की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here